होमHealth NewsEbola Virus के खिलाफ रूस का बड़ा दावा! तैयार की वैक्सीन, जानिए...

Ebola Virus के खिलाफ रूस का बड़ा दावा! तैयार की वैक्सीन, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

Vaccine For Ebola Virus: रूस ने दावा किया है कि उसने Ebola Virus से लड़ने के लिए नई वैक्सीन तैयार कर ली है, जो कोंगो में फैले स्ट्रेन पर भी असरदार हो सकती है. इधर युगांडा से भारत पहुंची एक महिला में इबोला जैसे लक्षण मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है.

Vaccine For Ebola Virus: इबोला वायरस ने तेजी से अपना प्रकोप लोगों के बीच फैलाना शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य एजेंसियों से लेकर कई लोगों में इस वायरस को लेकर डर है. कारण साफ है क्योंकि अब तक इसे लेकर वैक्सीन मौजूद नहीं थी. इसलिए अब तक इससे बचने की एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही थी. ऐसा नहीं है कि वैक्सीन बनाई जा रही है. वैक्सीन तैयार की जा रही है. फिलाहल काम चल रहा है, लेकिन रूस ने कमाल कर दिखाया है.

रूस ने इबोला की वैक्सीन तैयार कर ली है. जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में रशियन एंबेसी की ओर से जानकारी मिली कि रूस ने इस इबोला वायरस से निपटने के लिए एक वैक्सीन तैयार कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने इसकी घोषणा की है. ये भी दावा किया गया कि इस रूस के साइंटिस्ट ने ऐसा क्लेम किया है कि ये वैक्सीन कोंगो में हुए बुंदीबुग्यो आउटब्रेक से लड़ने में भी मदद करेगी.

सामने आ चुके हैं इबोला के कई स्ट्रेन

आपको बता दें कि इस वायरस के संक्रमण को स्वास्थ्य एजेंसिया इसलिए गंभीर मानती है क्योंकि इससे होने वाली मृत्यु दर काफी अधिक हो सकती है. हाल कुछ सालों में इलोबा के ही अलग-अलग स्ट्रेन सामने आ चुके हैं. जिसपर रिसर्च लगातार की जा रही है. इसे लेकर ही रूस ने दावा किया है कि ये लोगों को बचाने का काम कर सकती है. हालांकि अफ्रीका के बाद इसका प्रकोप भारत भी पहुंच चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युगांडा से एक महिला भारत पहुंची है. जिसे क्वारंटीन किया गया है. क्योंकि महिला में भी इबोला जैसे लक्षण दिखाई दिए थे.

क्या वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है?

ये जानकारी सामने आने के बाद ये जानना जरूरी है कि क्या वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है? क्या इसका इस्तेमाल शुरू हो चुका है? क्योंकि किसी भी नई वैक्सीन को पूरी तरह सेफ मानने से पहले कई क्लीनिकल ट्राइल्स से गुजरना पड़ता है. जिसे लेकर अब तक इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. उम्मीद है कि आने वाले समय में इसकी जानकारी सामने आ सकती है.

इबोला के लक्षण क्या है?

अब जान लेते हैं कि आखिर इबोला वायरस के लक्षण क्या है? तो इसका जवाब है कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार हो, कमजोरी जैसा महसूस हो, उल्टी, दस्त या फिर ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखें तो उन्हें सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर को चेक करवाना चाहिए. हेल्थ एजेंसियों द्वारा दिए गए इंस्ट्रक्शंस का भी सख्ती से पालन करना चाहिए. क्योंकि समय पर ली गई मेडिकल सपोर्ट इस वायरस के खतरे को कम करने में काफी मदद कर सकती है.

यह भी पढ़ें: ICMR Study: भारतीय थाली में बढ़ रहा अनाज, कम हो रहा प्रोटीन! जानिए कितनी खराब हो चुकी है आपकी डाइट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments