PM Modi On Heat Stroke: देश इस समय चिलचिलाती हुई गर्मी झेल रहा है. इस भयानक गर्मी से बचाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खास अपील की और कुछ टिप्स भी साझा की है. जानकाकी के अनुसार पीएम ने बड़े और बहुत अधिक तापमान को देखते हुए अधिक सावधानी बरतने की साथ ही खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है. पीएम ने ये भी कहा कि जितना संभव हो सके प्यासे लोगों को उतना पानी पिलाएं. साथ ही इस गर्मी में परिवारों को भी बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की अपील की है.
देश के कई हिस्सों में इस समय तापमान बहुत तीव्र है. जिसे देखते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों तक अपनी बात पहुंचाई है. साथ ही इसकी चपेट में बचने से सावधानी बरतने से लोगों को अनुरोध किया है. पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई एक्स पोस्ट किए हैं.
जितना हो सावधानी जरूरी
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने अपील करते हुए लिखा कि इस समय देश के कई अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. जिससे रोजाना जीवन में गर्मी होने से कई कठिनाइ भी बढ़ रही हैं. इसलिए मैं देशवासियों से ये अपील करता हूं कि जितना हो सके उतनी सावधानी बरतें. कृप्या खुद को हाइड्रेट रखें. घर से बाहर निकलें तो अपने साथ पानी जरूर रखें. क्योंकि ऐसे मौसम में संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है.
प्यासे को पानी पिलाएं
पीएम ने ये भी अपील करते हुए कहा कि यदि संभव हो पाए तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक ग्लास पानी का जरूप दें. उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों की सरहाना भी करूगा जो अपने घरों या फिर दुकानों के बाहर मटकों में जल भरकर रखते हैं. जिससे की कोई व्यक्ति पानी पी सके. इतना ही नहीं इस गर्मी से बचने के लिए पीएम मोदी ने कुछ सुझाव भी दिए हैं.
पीएम मोदी ने दिए सुझाव
इस गर्मी से बचने के लिए पीएम मोदी ने कुछ सुझाव दिए हैं. जिसमें उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के कारण कई तरह की परेशानी हो सकती है. जैसे चक्कर आना, मतली या ज्यादा थकान लगे. इस तरह के लक्षण दिखें तो नजरअंदाज न करें. साथ ही किसी भी व्यक्ति को अगर बेहोशी जैसा लगे, कमजोरी लगी, अनहेल्दी दिखाई दे तो तुरंत उसे किसी छायादार जगह पर ले जाएं, इस अपील में पीएम ने ये भी कहा कि बेहोशी, कमजोरी या फिर अस्वस्थ हालत में भी व्यक्ति को पानी पिलाएं, ओआरएस दें या फिर अन्य लिक्विड पदार्थ दें. जिससे शरीर को राहत मिल सकें.
पीएम का कहना है कि बच्चे, बुजुर्गों या फिर धूप में काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में अधिक अफेक्ट पड़ता है. पीएम ने ये चेतावनी दी कि ये ऐसा मौसम है कि अगर ध्यान न दिया जाए तो हीट स्ट्रोक जैसी स्थिती पैदा हो सकती है. इसलिए सावधानी, सतर्कता और देखभाल से ही किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है.
पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल
न सिर्फ इंसानों को बल्कि पीएम मोदी ने पशु-पक्षियों का ख्याल रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस गर्म मौसम में परेशानी काफी बढ़ जाती है. इसलिए आसपास मौजूद पशु-पक्षियों को गर्मी से बचाने का आग्रह भी पीएम मोदी ने किया है. अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस प्रचंड गर्मियों में पशु-पक्षियों की मदद करना भी न भूलें. कोशिश करें कि अपने घर, बालकनी, छत, दुकान, ऑफिस के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर रख दें. जिससे कि किसी प्यासे व्यक्ति की मदद हो सके ये उनके लिए जीवनदान साबित हो सकता है. पीएम ने कहा कि आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें: Ebola Virus के खिलाफ रूस का बड़ा दावा! तैयार की वैक्सीन, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

