होमHealth Newsक्या ज्यादा स्ट्रेस से हो सकता है Brain Stroke? AIIMS न्यूरोसर्जन ने...

क्या ज्यादा स्ट्रेस से हो सकता है Brain Stroke? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताया बड़ा खतरा

Brain Stroke Causes: लगातार तनाव लेना सिर्फ मानसिक नहीं बल्कि दिमाग की नसों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. AIIMS डॉक्टर के मुताबिक क्रोनिक स्ट्रेस हाई BP, शुगर और ब्लड क्लॉट्स का जोखिम बढ़ाकर Brain Stroke की वजह बन सकता है.

Brain Stroke Causes: जब हमारे दिमाग के किसी हिस्से में अचानक से ब्लड सप्लाई रुक जाती है या कम हो जाती है तो ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है. ये कंडिशन तब होती है जब दिमाग की सेल्स को ऑक्सीजन और पोषण सही से नहीं मिल पाता. नतीजा मिनटों में ही नसें डैमेज हो जाती है और काम करना बंद कर देती है. इसे कई लोग ब्रेन अटैक से भी जानते हैं.

लेकिन ब्रेन स्ट्रोक का सीधा कनेक्शन स्ट्रेस से जोड़ते हुए देखा जाता है. लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? इसपर AIIMS के ट्रेंड न्यूरोसर्जन डॉक्टर अरुण एल नायक ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि किस तरह के स्ट्रेस बन सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक का खतरा? आइए डॉक्टर से समझते हैं.

ब्रेन को वीक करती है ये आदत

कुछ लोग अक्सर टेंशन लेते हैं. जरूरत से अधिक स्ट्रेस लेना हमारी हेल्थ पर असर डालता है. हालांकि 30 की उम्र में ऐसा नहीं होना चाहिए. लेकिन आजकल लोगों के लाइफस्टाइल को देखते हुए इस उम्र में भी स्ट्रेस काफी नॉर्मल सा लगने लग गया है. लेकिन इसपर डॉक्टर का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति हर समय स्ट्रेस में रहे तो ये क्रोनिक स्ट्रेस की कैटेगरी में आता है. नतीजा अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है या बढ़ सकता है. नींद न आने की दिक्कत होती है. शरीर के अंदर सूजन हो सकती है. शुगर का लेवल बढ़ जाता है. स्मोकिंग की आदत आपको लग सकती है. ये सब स्ट्रेस लेने वाले व्यक्ति में देखा जाता है. आसान शब्दों में कहें तो अनहेल्दी आदतें काफी बढ़ जाती हैं. जिसके कारण स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

स्ट्रेस रोक देता है खून

इसपर कई स्टडीज भी हो चुकी हैं. इन स्टडीज में हार्ट प्रॉब्लम्स, ब्रेन स्ट्रोक और स्ट्रेस के बीच में एक खास लिंक देखा गया है. डॉक्टर का तो यहां तक कहना है कि स्ट्रेस लेने से दिल खून को अधिक तेजी से पंप करता है. जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, शुगर बढ़ती है और दिल या फिर दिमाग में क्लॉट्स बन सकते हैं. जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ने की संभाना बढ़ जाती है. स्ट्रेस को क्यों कारण माना जाता है? तो इसका जवाब है कि जब व्यक्ति स्ट्रेस लेता है तो हालत लाइफस्टाइल भी बिगड़ सकता है. काम में मन नहीं लगता, एक्सरसाइज न करना, नशे की लत लग जाना, जो हेल्थ पर असर डालती है.

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण?

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों की अगर बात की जाए तो शरीर में कमजोरी होने लगती है, बोलने की दिक्कत होती है, तेज सिरदर्द होने लगता है, धुंधला नजर आता है, बैलंस बिगड़ने की समस्या हो सकती है. अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो अलर्ट हो जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी पर PM मोदी की बड़ी अपील, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बताए जरूरी उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments