होमWellnessHome RemediesHeatwave Side Effects: हीटवेव से आंखों को गंभीर नुकसान, बचाव करने के...

Heatwave Side Effects: हीटवेव से आंखों को गंभीर नुकसान, बचाव करने के लिए अपनाएं ये तरीके

Heatwaves Can Damage Your Eyes: हीटवेव आंखों के लिए भी नुकसानदायक होती हैं. वातावरण में घुली गर्म हवाएं आंखों में जलन, खुजली और ड्राईनेस की समस्या पैदा करती है.

Heatwaves Can Damage Your Eyes: हीटवेव आंखों के लिए भी नुकसानदायक होती हैं. वातावरण में घुली गर्म हवाएं आंखों में जलन, खुजली और ड्राईनेस की समस्या पैदा करती है. वहीं यूवी किरणों के कारण कॉर्निया और रेटिना को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में आप अपनी आंखों की सेहत के लिए कुछ आसान और असरदार तरीके अपना सकते हैं.

आंखों की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है. आंखें शरीर के नाजुक अंगों में आती है. थोड़ी-सी लापरवाही आंखों की सेहत पर भारी पड़ सकती है. अगर आंखों की नेचुरल रोशनी खराब हो जाए तो उन्हें वापस लाने में समय लग सकता है. ये बात इस पर निर्भर करती है कि आंखों की समस्या कितनी गंभीर है. कई मामलों में आंखों की रोशनी वापस लाने के लिए डॉक्टर सर्जरी, लेजर ट्रीटमेंट और चश्में का विकल्प देते हैं. लेकिन कई बार ये ट्रीटमेंट जेब खर्च पर भारी भी पड़ जाते हैं. इसलिए आंखों की रोशनी का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है. वहीं आज के आर्टिकल में हम आप कुछ आसान तरीके से आंखों की सेहत का ख्याल रख सकते हैं.

आंखों में नहीं होगी जलन

ठंडे पानी से आंखें धोएं

आंखों की जलन को शांत करने के लिए आप आपनी आंखों को ठंडे पानी से धो सकते हैं. कहीं भी बाहर जाने से पहले आंखों को धोकर निकलनें. वहीं बाहर से आने के बाद आंखों को जरूर धोएं. ऐसे में आंखों को ठंडक मिलेगी और आंखों में हो रही जलन कम होगी. इसके अलावा आप ये तरीका दिन में दो से तीन बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा बर्फ वाला पानी का इस्तेमाल न करें.

खीरा का इस्तेमाल

खीरा आंखों को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है. फ्रिज में रखी ठंडी स्लाइस को 10 से 15 मिनट तक आंखों पर रखने से सूजन, थकान और जलन कम होगी. खीरे में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है. वहीं इसकी तासीर ठंडी होती है, गर्मियों में इसका इस्तेमाल न सिर्फ सेहत को फायदे पहुंचाता है बल्कि आंखों की जलन को शांत करने के लिए भी काफी फायदेमंद हैं.

गुलाब जल

गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं. जो आंखों की सूजन और ड्राईनेस को दूर करने में मदद करते हैं. कॉटन पर गुलाब जल लगाकर आंखों पर रखने से थकान और जलन में राहत मिलती है. हमेशा शुद्ध गुलाब जल ही इस्तेमाल करें.

सनग्लास पहनें

बाहर जाने से पहले आंखों को कवर करना न भूलें. इसके लिए सनग्लास का इस्तेमाल करें. सनग्लास यूवी किरणों से बचान में मदद करेगा. इसके अलावा धूल, गर्म हवा और तेज रोशनी से आंखों को बचाकर रखेगा. इसलिए याद से घर से निकलने से पहले आंखों को कवर जरूर करें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • आंखों को बार-बार हाथ न लगाएं.
  • मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल न करें.
  • धूल भरी जगहों से बचें.
  • बाहर जाते समय टोपी या छाता इस्तेमाल करें.
  • अगर आंखों में लगातार दर्द, लालपन या धुंधलापन हो तो डॉक्टर से मिलें.

यह भी पढ़ें: छत को ऐसे बनाया कूलिंग शेल्टर, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल की तारीफ, जानें तरीका

FAQs

सवाल: हीटवेव में आंखों की सुरक्षा कैसे करें?

जवाब: सनग्लास पहनें, ठंडे पानी से आंखें धोएं और धूल-धूप से बचाव करें.

सवाल: UV किरणें आंखों के लिए क्यों हानिकारक हैं?

जवाब: UV किरणें कॉर्निया और रेटिना को नुकसान पहुंचा सकती हैं और आंखों की रोशनी कमजोर कर सकती हैं.

सवाल: हीटवेव आंखों को कैसे प्रभावित करती है?

जवाब: हीटवेव में गर्म हवा और तेज धूप से आंखों में जलन, खुजली और सूखापन हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)



author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments