होमHealth Newsछत को ऐसे बनाया कूलिंग शेल्टर, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर...

छत को ऐसे बनाया कूलिंग शेल्टर, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल की तारीफ, जानें तरीका

Anand Mahindra Appreciates House Cooling Ideas: गर्मी शुरू होते ही सभी AC सर्विस कराने लगते हैं. तेज गर्मी से बचने का एकमात्र ही उपाय ही सभी के पास हैं.

Anand Mahindra Appreciates House Cooling Ideas: गर्मी शुरू होते ही सभी AC सर्विस कराने लगते हैं. तेज गर्मी से बचने का एकमात्र ही उपाय ही सभी के पास हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिना AC की मदद से आप अपने घर को नेचुरल ठंडा रख सकते हैं. आखिर ये सुनने में थोड़ा अजीब तो लग सकता है. क्योंकि तपती गर्मी में छत को भीषण गर्माहट से बचाना ये थोड़ा-सा ना-मुमकिन लग सकता है, पर असंभव नहीं.

आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा गर्मी राजस्थान में पड़ती है. यहां का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है. यहां पर भीषण गर्मी से बचने के लिए जयपुर के प्रतीक तिवारी ने ऐसा रास्ता ढूंढ निकाल है जिससे यहां के घर नेचुरल रूप से ठंडे रहते हैं. उनका ये तरीका पूरे भारत देश के लिए मिसाल बना है. उनके इस आइडिया की खूब सराहना हो रही है. यहां तक कि भारत के मशहूर बिजनेस मैन ने उनके इस आईडिया की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर इसे भविष्य की जरूरत बताया है.

जयपुर के प्रतीक तिवारी का आईडिया

दरअसल अपने घर में या फिर आपने आस-पास ऑर्गेनिक खेती कौन नहीं करता? लेकिन प्रतीक तिवारी ने अपने घर की छत पर आर्गेनिक सब्जियां उगाना प्लान किया. घर की छत पर सब्जियां उगाना न सिर्फ सेहत के लिहाज से सही साबित हुआ बल्कि ये तपती धूप में घर को भीषण गर्मी से भी बचाकर रखा.

इस तरीके से करें खेती…नहीं टपकेगी छत

दरअसल कई लोगों को घत टपकेने का डर रहता है, लेकिन आप कुछ खास तरीके अपना कर छत पर आसानी से खेती कर सकते हैं. ‘पोर्टेबल रूफटॉप गार्डनिंग’ तकनीक की मदद से आप घर की छत पर खेती कर सकते हैं. स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम और बूंद-बूंद पानी देने वाली ‘ड्रिप इरिगेशन’ तकनीक की मदद से पौधों को सही मात्रा में पानी देने का काम करेगी. घर की छत पर खेती करने से आपके आपके घर पर सूरज की किरणें सीधा नहीं पड़ेगी और हरे-भरे पौधे सूरज की तपिश को रोकने से मदद करेंगे, जिससे घर ठंडा बना रहेगा.

प्रतीक तिवारी के खेती करने के इस मॉडल को घर की छत पर खेती करने का डर खत्म कर दिया है. प्रतीक तिवारी ने खेती करने के लिए बिना किसी तोड़-फोड़ के पोर्टेबल और लीक-प्रूफ कंटेनर्स का इस्तेमाल करते हुए खेती की है. ये कंटेनर सीधे छत की सतह को नहीं छूते, जिससे सीलन का खतरा पूरी तरह खत्म हो जाता है.

आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

भारत के मशहूर बिजनेस मैन ने प्रतीक तिवारी की तारीफ की है. उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि इनोवेटर्स ने अपनी जीवनशैली बदलकर ऐशे घर बनाएं हैं जो ठंडे, टिकाऊ और प्रोडक्टिव हैं. अब वे अपना भोजन खुद उगा सकते हैं. आने वाले समय में घरों की छतों को इसी तरह से ग्रीन और कूलिंग जोन में बदलने की जरूरत होगी.

गौरतलब है कि भीषण गर्मियों में कंक्रीट-सीमेंट के बने घर इतने तपते हैं कि उनमें बिना एसी लगाए रहना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हरी-भरी पेड़-पौधों की ये परत सूरज की धूप को सीधा पड़ने से रोकेगी जिससे छत गर्म होने से बचेगी.

छत को ऐसे बनाएं कूलिंग शेल्टर

  • छत को पहले साफ करें.
  • पानी रोकने के लिए वॉटरप्रूफ शीट या कोटिंग लगवाएं.
  • पानी निकासी (ड्रेन) की जगह खाली रखें.

मिट्टी तैयार करें

40% मिट्टी + 40% गोबर की खाद + 20% रेत मिलाएं.
चाहें तो वर्मी कम्पोस्ट भी डाल सकते हैं.

गमले या ग्रो बैग चुनें

  • प्लास्टिक गमले, ग्रो बैग या पुराने डिब्बे इस्तेमाल करें.
  • नीचे छेद होना जरूरी है ताकि पानी बाहर निकल सके.

पोर्टेबल रूफटॉप गार्डिनिंग तरीका

पोर्टेबल रूफटॉप गार्डनिंग (Portable Rooftop Gardening) अपने घर की छत पर पौधे या सब्जियां उगाने की एक आधुनिक तरीका है. इसमें छत पर क्यारियां बनाने या तोड़-फोड़ करने के बजाय हल्के लीक-प्रूफ कंटेनरों, ग्रो-बैग्स (Grow bags) या मॉड्यूलर पोर्टेबल सिस्टम का उपयोग किया जाता है.

स्मार्ट ड्रेनेज तकनीक

स्मार्ट ड्रेनेज तकनी की मदद से आप छत पर आसानी से खेती कर सकते हैं. इससे एक्सट्रा पानी निकालने में मदद मिलती है. इसके लिए छत पर ड्रेन सेल मैट (Drain Cell Mats) बिछाकर ड्रिप या सेंसर बेस्ड ऑटोमैटिक सिंचाई प्रणाली लगाई जाती है, जिससे छत में सीलन का खतरा नहीं रहता. साथ ही, पौधों को पानी देने के लिए ‘ड्रिप इरिगेशन’ का इस्तेमाल किया जाता है. इससे पानी की बचत होती है और बूंद-बूंद पानी देने से पौधों में अच्छे से पानी पहुंचता है.

घर की छत पर लगाएं ये पौधे

घर की छत पर बेल वाली सब्जियां और घने पत्तों वाले पौधे बेस्ट माने जाते हैं, जैसे तोरी, लौकी, कद्दू और करेले जैसी सब्जियां लगा सकते हैं. इन सब्जियों की बेल पूरी छत पर तेजी से फैलकर जाती हैं. इनके अलावा आप तुलसी, एलोवेरा और जेड प्लांट जैसे पौधे भी लगा सकते हैं. आप गर्मियों में उगाने वाले पौधे भी लगा सकते हैं. टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, करेला और खीरे जैसी सब्जियां. ये पौधे हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ वातावरण में ठंडक घोलते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ जाती लिवर से जुड़ी ये समस्या, ये 5 संकेत दिखने पर अप्लाई करें ये नुस्खे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments