होमWellnessHome Remediesगले में खराश और जलन को न करें नजरअंदाज! गर्मी में Throat...

गले में खराश और जलन को न करें नजरअंदाज! गर्मी में Throat Infection से ऐसे पाएं राहत

Throat Infection: गर्मी के मौसम में गले की खराश, जलन और इंफेक्शन की समस्या तेजी से बढ़ती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक नमक-पानी के गरारे, शहद, अदरक और हल्दी वाला दूध गले को आराम पहुंचा सकते हैं.

Throat Infection: गर्मी का मौसम आता है तो कई समस्याएं अपने साथ लेकर आता है. जैसे गला की खराश बड़ जाना, गले में जलन होना, खुजली जैसा महसूस होना. ये सब समस्याएं ऐसे मौसम में काफी आम होती जाती है. आम है इसलिए इसपर ध्यान कोई नहीं देता, और इसे इग्नोर करने लगते हैं. बाद में ठीक हो जाएगा. इस तरह का विचार हमारे दिमाग में आता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाद पर टाल देने वाली ये आदत समस्या पैदा कर सकती है. क्योंकि ऐसा क्यों हुआ आपने इसका कारण भी जानने की कोशिश नहीं की. इसका कारण है अधिक बोलना, वायरल इंफेक्शन हो जाना या फिर धूल-मिट्टी की वजह से गला भी खराब हो सकता है. जब गले में दर्द होता है तो खाना निगलने में दिक्कत होती है. अगर स्थिती अधिक गंभीप है तो आप डॉक्टर को दिखाना ही बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन अगर स्थिती गंभीर नहीं है, तो ये कुछ घरेलु उपाय हैं जो आपके काम में आ सकते हैं. जिनकी जानकारी इस लेख के जरिए हम आप तक पहुंचा रहे हैं.

नमक और पानी आएगा काम

इस तरह की समस्या में नमक और पानी. यानी नमक वाला पानी आपकी काफी मदद कर सकता है. नमक वाले पानी से गरारे कीजिए. ऐसा करने से गले में दर्द तो कम होगा ही साथ ही सूजन भी कम की जा सकती है. आपको सिर्फ इतना करना है एक गल्सा पानी लीजिए उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं. ये आपको बैक्टीरिया कम करने आपके गले को आराम देने में काफी मददगार साबित हो सकता है. इसे दिन में तीन बार कीजिए. राहत मिल सकती है.

शहद और अदरक का सेवन

जब गला दर्द कर रहा हो तो उससे आराम पाने के लिए आप अदरक और शहद का सेवन कर सकते हैं. इसमें खासतौर पर उस समय मदद मिल सकती है जब आपकी आवाज में दिक्कत हो. ये इस तरह मदद करता है कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. जो आपकी आवाज को नर्म बनाते हैं. गले की नमी को और जलन को भी कम करते हैं. इस घरेलु नुस्खे को अपनाने के लिए एक चम्मच शहद और आधा इंच अदरक का टुकड़ा लें और उसका सेवन करें.

हल्दी वाला दूध

इंफेक्शन को दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध पी सकते हैं. ये अच्छा माना जाता है. खासतौर पर इसका सेवन रात में करें. सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. जिससे आपको आराम मिलेगा. सूजन कम होगी. चाय पी सकते हैं. चाय में तुलसी और काली मिर्च डालें. इससे गले की जलन दूर होगी और दर्द में राहत मिल सकती है.

ठंडी चीजों से बना लें दूरी

क्योंकि गर्मी का मौसम है, लोग ठंडे लिक्विड की ही मांग करते हैं. फिर चाहे उससे कितना भी नुकसान क्यों न हो. लेकिन अगर समस्या ज्यादा है तो ऐसे ठंडे से दूरी बनाना ही बेहतर साबित हो सकता है. इसलिए ठंडे से दूरी बनाए और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए गुनगुना पानी पिएं. जिससे गले में सूखापन कम हो जाएगा और आपको आराम भी मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ जाती लिवर से जुड़ी ये समस्या, ये 5 संकेत दिखने पर अप्लाई करें ये नुस्खे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments