What are the signs of heat in the liver: गर्मियों में लिवर की समस्या भी बढ़ जाती है. लिवर में जरूरत से ज्यादा गर्मी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं. जिन्हें खासतौर पर सामान्य मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है. मगर ये सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसिलए इन्हें सामान्य मानने की भूल न करें. आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे लिवर में गर्मी होने पर शरीर किस तरह के संकेत देता है. इन लक्षणों को पहचान कर आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं.
दरअसल गर्मियों में लिवर की समस्या बढ़ने का कारण शरीर में पानी की कमी, ज्यादा गर्मी और खराब खानपान होता है. डिहाइड्रेशन, तला-भुना भोजन और ज्यादा मसालेदार चीजें पाचन पर असर डालती हैं, जिससे एसिडिटी, भारीपन और थकान बढ़ सकती है. गर्मी में शरीर पर अधिक दबाव पड़ने से लिवर को भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखकर आप लिवर की गर्मी को शांत कर सकते हैं.
लिवर में गर्मी के लक्षण
लिवरम में गर्मी बढ़ने पर कुछ खास प्रकार के लक्षण महसूस होते हैं. जैसे, मुंह में कड़वाहट या फिर बदबू जैसा फील होना. कुछ मामलों में लोगों को पेट में जलन की परेशानी भी हो सकती है. वहीं पेट में भारीपन महसूस होना भी लिवर में गर्मी होने का कारण होता है. कई लोगों को भूख कम लगना और थकान जैसा महससू होना भी उनके लिवर खराब होने की ओर इशारा करता है. इसके अलावा ज्यादा पसीना आना या फिर आंखों में जलन जैसे लक्षण महसूस होना भी लिवर में गर्मी के संकेत होते हैं.
इन कारणों से होती लिवर में गर्मी
कई लोगों को तला-भुना खाने की क्रेविंग होती है. ये लिवर खराब कर सकती है. ऐसे में लिवर में गर्मी जरूरत से ज्यादा गर्मी पैद हो जाती है. वहीं जो लोग शराब या फिर स्मोकिंग का सेवन करते हैं उनके लिवर में गर्मी कर सकता है. इसके अलावा जो लोग कम पानी का सेवन करते हैं, ऐसे में उनके लिवर में गर्मी पैदा करने का ये मुख्य कारण होता है. लंबे समय तक दवाइयों का सेवन भी लिवर में गर्मी का कारण होता है. स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल भी लिवर में गर्मी पैदा करते हैं.
ऐसे करें लिवर गर्मी को शांत
सौंफ का शरबत पिएं
सौंफ की तासीर ठंडी होती है. ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है. अगर आपको लिवर में गर्मी महसूस हो रही है तो आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं या फिर सौंफ का शरबत पी सकते हैं. सौंफ का शरबत बनाने के लिए 2 चम्मच सौंफ लें, इसे मिक्सी में पीस लें. ठंडे पानी में मिलाकर पिएं. आप चाहें ते इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
नारियल पानी
नारियल पानी में प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को हाइड्रेट रखता है, गर्मी में ठंडक देता है और कमजोरी कम करने में मदद करता है. सौंफ का शरबत पीने के अलावा आप नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं. ये मार्किट में आसानी से मिल जाते हैं.
भरपूर पानी का सेवन
लिवर की गर्मी को शातं करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें. एक दिन के हिसाब 2 से 3 लीटर पानी का सेवन करें. पानी शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में भी मदद करता है. ऐसे में शरीर हाइड्रेट रहेगा और लिवर भी शांत रहेगा.
नींबू पानी
नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और इसमें मौजूद Vitamin C और एंटीऑक्सीडेंट डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है. लिवर में गर्मी को शांत करने का ये बेस्ट तरीका है, गर्मियों में नींबू हर जगह आसानी से मिल जाते हैं. आप दिन में दो से तीन बार नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं.
लिवर जूस
एलोवेरा जूस में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखकर गर्मी कम करने में मदद करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाचन को शांत करने और शरीर की जलन और भारीपन को कम करने में मदद करते हैं. लिवर की गर्मी को शांत करने के लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं. ये डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी फायदेमंद माना जाता है और एसीडिटी को कम करके पेट की जलन में राहत पहुंचाता है.
यह भी पढ़ें: बढ़ते प्रदूषण में Lungs कैसे रहे हेल्दी, आजमाएं ये आर्युवेदिक हर्ब्स, नहीं होगी समस्या
FAQs
सवाल: लिवर की गर्मी में क्या नहीं खाना चाहिए?
जवाब: ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और oily भोजन कम खाना चाहिए.
सवाल: लिवर की गर्मी शांत करने के लिए क्या पीना चाहिए?
जवाब: Coconut Water, Lemon Water और Aloe Vera Juice फायदेमंद माने जाते हैं.
सवाल: लिवर की गर्मी क्या होती है?
जवाब: शरीर में ज्यादा गर्मी, acidity और पाचन की परेशानी को आम भाषा में लिवर की गर्मी कहा जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

