Health Benefits of Pumpkin Seeds: दोहरी जिंदगी के हेरफेर में महिलाएं अपना ध्यान रखना लगभग भूल जाती है. खासकर वह अपनी सेहत को नजरअंदाज करती हैं. उन्हें अपनी सेहत से ज्यादा घर के अन्य सदस्यों की सेहत का ज्यादा ध्यान रहता है. कभी-कभार तो वह अपना बैक्रफास्ट तक स्किप कर देती है, तो वहीं कभी-कभार अपने हिस्से का खाना अन्य सदस्यों के लिए छोड़ देती है. लेकिन जिम्मेदारियों के बोझ तले अगर वह अपने खान-पान से जुड़ी चीजों को नजरअंदाज करेंगी तो उनकी सेहत बिगड़ जाएगी.
ऐसे में एक छोटा-सा बीज जो सुपरफूड की तरह उनके लिए फायदेमंद साबित होगा. उनका सेवन कर सकती हैं, ये बीज प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर पाया जाता है, जो महिलाओं की सेहत के लिए बहुत लाभकारी है. अगर आप रोजाना थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करेंगी तो आपकी सेहत को चमत्कारी फायदे मिलेंगे. चलिए जानते हैं.
हार्मोन्स को संतुलित रखने में सहायक
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले सबसे ज्यादा हार्मोन्स बदलाव को झेलती हैं. हर महीनें पीरियड्स के दौरान. इसके अलावा उनके जीवन में जब प्रेगनेंसी का समय आता है तब, वहीं प्रेगनेंसी के बाद भी. वहीं जब महिलाओं के जीवन में मेनोपॉज का समय आता है तब भी उनके शरीर में हार्मोंन्स बदलाव हो रहे होते हैं. ऐसे में उनके मूड स्विंग होना आम बात है. कद्दू के बीज का सेवन मूड स्विंग से होने वाली समस्या को रोकने में मदद करता है.
बता दें कि कद्दू के बीज में हेल्दी फैट और फाइटोएस्ट्रोजन पाया जाता हैं, जो हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद मैग्नीशियम पीएमएस यानी पीरियड्स से पहले होने वाली समस्याओं जैसे पेट दर्द, सिरदर्द और कमजोरी को कम करने में मदद करते हैं. वहीं जिन महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान नींद की समस्या और हॉट फ्लैशेस जैसी परेशानियां होती है. कद्दू के बीज इन समस्याओं को कम करने में सहायक माने जाते हैं.
हार्ट हेल्थ बेहतर रखते
जिम्मेदारियों को बोझ तले महिलाएं न सिर्फ हेल्दी डाइट फॉलो करना भूल जाती है, बल्कि कभी-कभार वह काम के सही तरीके से न होन पाने में स्ट्रेस, एंजाइटी और हाई बीपी का शिकार भी हो जाती है. ऐसे में इन समस्याओं का सीधा असर उनकी हार्ट हेल्थ पर पड़ता है. लेकिन अगर वह थोड़ी सी मात्रा में कद्दू के बीज का सेवन करें तो वह इन समस्याओं से पची रह सकेंगी.
कददू के बीज हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने में भी मदद करते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में ब्लड सरर्कुलेशन बेहतर तरीके से हो पाता है और सभी अंगों तक ब्लड सही मात्रा में पहुंचता है.
वजन कंट्रोल करने में सहायक
महिलाओं में वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं. वहीं वजन बढ़ने के कारण कई महिलाएं बहुत ज्यादा परेशान रहती है. गलत खान-पान हार्मोनल बदलाव के कारण वजन बढ़ सकता है. तो कई महिलाओं में प्रेगनेंसी के बाद वजन बढ़ने की समस्या सामने आती है. ऐसे में कद्दू के बीज का सेवन वजन मैनेज करने में मदद कर सकता है.
कद्दू के बीज में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. ऐसे में किसी दूसरे चीजों की खाने की क्रेविंग कब होती है और वजन कंट्रोल में रहता है. साथ ही, यह शरीर को ऊर्जा देने और कमजोरी दूर करने में भी सहायक माने जाते हैं.
हड्डियां मजबूत बनाता
समय के साथ महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, खासकर मेनोपॉज के बाद. ऐसे में कददू के बीज का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए जरूरी माने जाते हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाते
महिलाओं का शरीर हर महीने पीरियड्स आने की वजह से कमजोर हो जाता है. वहीं कई महिलाओं में इम्यूनिटी का स्तर धीमा हो जाता है. शरीर कमजोर होने लगता है. ऐसे में कद्दू के बीज का सेवन फायदेमंद साबित होगा. कद्दू के बीज शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. इसमें पाए जाने वाला जिंक और एंटीऑक्सीडेंट शीरर को इंफेक्शन से बचाते हैं. वहीं इसमें पाए जाने वाले आयरन और प्रोटीन शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं, ऐसे में शरीर कमजोर नहीं लगता और शरीर में जरूरी एनर्जी लेवल बना रहता है.
डाइट में ऐसे शामिल करें कद्दू के बीज
कद्दू के बीज को डाइट में शामिल करना आसान है. इन्हें ह्लका भूनकर डाइट में शामिल करें. या फिर आप कच्चा भी इनका सेवन कर सकते हैं. इन्हें स्नैक्स की तरह खाएं. महिलाएं इन्हें सलाद, दही, ओट्स, स्मूदी या सूप में भी डाल सकती हैं. लेकिन सीमित मात्रा में इन्हें डाइट का हिस्सा बनाएं, रोजाना एक मुट्ठी कद्दू के बीज खाना ही फायदेमंद साबित होगा.
यह भी पढ़ें: Nautapa 2026: भीषण गर्मी और लू से बचाएंगी ये 3 देसी ड्रिंक्स, शरीर रहेगा ठंडा और हाइड्रेट
FAQs
सवाल: क्या कद्दू के बीज फायदेमंद हैं?
जवाब: हाँ, बहुत फायदेमंद हैं.
सवाल: कद्दू के बीज कब खाने चाहिए?
जवाब: सुबह या शाम.
सवाल: कद्दू के बीज में क्या पाया जाता है?
जवाब: प्रोटीन और फाइबर.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

