होमHealth Newsइबोला को लेकर भारत अलर्ट! Nadda ने की हाई लेवल मीटिंग, एयरपोर्ट्स...

इबोला को लेकर भारत अलर्ट! Nadda ने की हाई लेवल मीटिंग, एयरपोर्ट्स पर बढ़ी सख्ती

JP Nadda Review Meeting on Ebola: अफ्रीका में इबोला संक्रमण बढ़ने के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाई लेवल बैठक कर टेस्टिंग, स्क्रीनिंग और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं.

JP Nadda Review Meeting on Ebola: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ देशों में तेजी से बढ़ रहे इबोला संक्रमण को लेकर देश की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कहा कि फिलहाल भारत में बंडीबुग्यो इबोला बीमारी का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए पूरी तरह सतर्क है.

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में एयरपोर्ट स्क्रीनिंग, टेस्टिंग क्षमता, अस्पतालों की तैयारी और निगरानी व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय, Indian Council of Medical Research और National Centre for Disease Control को निर्देश दिए कि इबोला से जुड़ी हर जरूरी व्यवस्था लगातार एक्टिव मोड में रखी जाए ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

WHO और Africa CDC ने क्या कहा?

World Health Organization ने इबोला के बढ़ते मामलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य आपात स्थिति माना है. वहीं Africa Centres for Disease Control and Prevention ने इसे पूरे अफ्रीका की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. इसके बाद कई देशों ने अपने यहां निगरानी और जांच बढ़ा दी है.

भारत में क्या-क्या तैयारियां की गई हैं?

सरकार ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स, समुद्री बंदरगाहों और अन्य एंट्री पॉइंट्स पर स्क्रीनिंग को और सख्त कर दिया है. विदेश से आने वाले यात्रियों की हेल्थ मॉनिटरिंग की जा रही है, खासकर उन लोगों पर नजर रखी जा रही है जो प्रभावित देशों से आ रहे हैं. इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें मरीजों की पहचान, क्वारंटीन, अस्पताल में इलाज, लैब टेस्टिंग और संक्रमण रोकने के उपायों से जुड़े SOPs साझा किए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को भी संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं.

इबोला कितना खतरनाक है?

इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलती है. इसके शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश शामिल हो सकते हैं. गंभीर स्थिति में ब्लीडिंग और अंगों के फेल होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

सरकार की अपील

केंद्र सरकार ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है, लेकिन सतर्क रहने की सलाह दी है. सरकार लगातार अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संपर्क में है और हालात पर नजर रख रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तेजी से निपटा जा सके.

यह भी पढ़ें: गर्मी के कारण चेहरे पर निकल आए दाने, महंगे प्रोडक्ट लगाने से बचें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments