Acne Management During The Summer: गर्मी के मौसम में स्किन पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं. ये स्किन के ग्लो को खराब करते हैं. वहीं इन दानों से खुजली, जलन और रैशेज भी पड़ जाते हैं. अक्सर इनमें अजीब-सी खुजली होती रहती है. कई बार तो ये दाने इतने बढ़ जाते हैं कि स्किन की डलनेस छीन लेते हैं. इसके अलावा स्किन की ऊपरी परत को भी खराब कर देते हैं. चेहरे पर पपड़ीदार स्किन हो जाती है. इस कारण स्किन पपड़ी-पपड़ी करके उतरती है. यह स्किन की ब्यूटी पर किसी ग्रहण की तरह होती है.
दरअसल गर्मियों में पसीने, धूल-चिपचिपहाट के कारण ये दाने चेहरे पर निकल आते हैं. लेकिन कुछ हेल्दी होम रेमेडी इस समस्या में राहत दिलाने का काम करेगी. ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आपकी स्किन समस्या भी दूर होगी. इसके लिए आपको कुछ सावधानियों के साथ इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना है. ऐसा करने से स्किन में लौटा ग्लो वापस आएगा, स्किन नेचुरल हेल्दी और ग्लोइंग बनेगी.
एलोवेरा जेल लगाएं
गर्मी में स्किन में ठंडक देना का काम करता है एलोवेरा जेल. एलोवेरा जेल में नेचुरली ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाने का काम करते हैं. एलोवेर जेल का ९० प्रतिशत हिस्सा पानी का होता है. ये स्किन को तुरंत हाइड्रेशन और ठंडक देता है. इसमें Polysaccharides तत्व पाया जाता है जो स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है. इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड जैसे गुण भी पाए जाते हैं जो स्किन की मरम्मत करने का काम करते हैं. अगर इसे स्किन पर लगाया जाए तो ये गर्मियों में होने वाली स्किन समस्याओं में रहात पहुंचाता है.
नारियल तेल लगाएं
नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है. गर्मियों में लगाने पर ये स्किन को ठंडक प्रदान करती है. इसके अलावा ये स्किन से दाग-धब्बे छुड़ाने में भी सहायक होती है. नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हो जो स्किन समस्या होने से रोकते हैं. इसमें पाए जाने वाला विटामिन ई स्किन को सॉफ्ट और रिपेयर करने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें Antioxidants तत्व स्किन को गर्मी और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. इसलिए आप गर्मियों में दाने की समस्या पर नारियल का तेल लगा सकते हैं.
हल्दी का पेस्ट
स्किन पर दाने की समस्या होने पर आप हल्दी का पेस्ट भी लगा सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि आप इसे किसी न किसी चीज के साथ मिलाकर लगाएं. क्योंकि हल्दी की तासीर गर्म मानी जाती है. हल्दी को आप एलोवेरा जेल या फिर दही के साथ मिलकार ही स्किन पर इस्तेमाल करें. इसके अलावा स्किन पर 10 से 15 मिनट ही रखें. क्योंकि ज्यादा देर रखने से ये स्किन को ड्राई बना सकता है. ह्लदी में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं.
नीम का पेस्ट
गर्मियों में स्किन पर दाने की समस्या पर आप नीम का पेस्ट भी लगा सकते हैं. नीम नेचुरल ठंडक होती है. इसमें पाए जाने वाले गुण स्किन समस्याओं में राहत पहुंचाने में मदद करते हैं. नीम में बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं. इसमें निंबिन नाम का तत्व होता है जो एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक का काम करता है. वहीं इसमें क्वेरसेटिन नाम का तत्व स्किन को डैमेज होने से बचाता है. नीम के पेस्ट को आप दोनों तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं डायरेक्ट भी और मिक्स करके भी.
इन बातों का भी रखें ख्याल
गर्मियों में स्किन पर दाने की समस्या पर भारी मेकअप करने से बचें. ये मेकअप स्किन के पोर्स को बंद कर सकते हैं. वहीं मुंहासे वाली दवा, जैसे- सैलिसिलिक एसिड या बेंज़ोयल पेरोक्साइड को केवल एक दाने पर लगाने के बजाय, प्रभावित हिस्से (पूरे माथे या गाल) पर लगाएं. चेहरे पर डायेरेक्ट नींबू का रस, बेकिंग सोडा या टूथपेस्ट लगाने से बचें. ये स्किन के नेचुरल ऑयल को खत्म कर देगी और समस्या और बढ़ा देगी. वहीं अगर आप किसी तरह के प्रोडक्ट खरीद रहें हैं, जैसे नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोजक्ट या सनस्क्रीन, मॉइस्चराइज़र या क्लींज़र, इन्हें खरीदते समय चेक करें कि उस पर ‘नॉन-कॉमेडोजेनिक’ या ‘पोर्स बंद नहीं करने वाले’ लेबल लगा हो.
यह भी पढ़ें: तपती गर्मी में लगाएं ये फेस पैक, चेहरे को मिलेगी ठंडक, गायब होंगे दाग-धब्बे
FAQs
सवाल: गर्मियों में दानों से कैसे बचा जा सकता है?
जवाब: हल्के कपड़े पहनकर, त्वचा को साफ रखकर, और पसीना समय-समय पर साफ करके दानों से बचा जा सकता है.
सवाल: क्या धूल और तेल भी दानों का कारण बनते हैं?
जवाब: हां, गर्मियों में धूल, पसीना और ज्यादा oil मिलकर स्किन के pores को बंद कर देते हैं, जिससे पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन हो सकता है.
सवाल: गर्मियों में स्किन पर दाने क्यों निकलते हैं?
जवाब: गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से स्किन के pores बंद हो जाते हैं, जिससे छोटे-छोटे दाने और घमौरियां (Heat Rash) हो जाती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

