Multani Mitti Face Pack: गर्मियों का मौसम आते ही तरह-तरह के फेस पैक का इस्तेमाल होने लगता है. खीरा और दही फैक, एलोवेरा और शहद, टमाटर और बेसन फेस पैक, पुदीना और चंदन फेस पैक. इन्हें आप घर में आसानी से बना सकता हैं. वहीं एक फेस पैक का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा देखने को मिलता है, जिसका नाम है मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक. मुल्तानी मिट्टी को नेचुरल क्लेंजर माना जाता है. ये स्किन से कई समस्याओं में राहत पुहंचाने का काम करती है.
मुल्तानी मिट्टी, नाम भले सुनने में मिट्टी है. लेकिन ये स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करती है. मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्सट्रा ऑयल, गंदगी हटाने का काम करती है. इसके साथ ही ये गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने का काम भी करती है. गर्मियों में रोजाना इसके इस्तेमाल से स्किन मुलायम, चमकदार बनती है. वहीं ऑयली स्किन के लिए यह खासतौर से लाभकारी मानी जाती है.
कहां मिलती मुल्तानी मिट्टी?
मुल्तानी मिट्टी आपको कॉस्मेटिक दुकानों, आयुर्वेदिक स्टोर, जनरल स्टोर और मेडिकल दुकानों पर आसानी से मिल जाएगी. इसके अलावा इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है. यह पाउडर और तैयार फेस पैक दोनों रूपों में आसानी से मिल जाती है. इसके अलावा आप चाहे तो घर में भी इसका फेस पैक बना सकते हैं.
घर में ऐसे बनाएं फेस पैक
घर में मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें. इससे स्किन साफ, ठंडी और ताजगी भरी महसूस होगी.
इस्तेमाल से पहले रखें सावधानी
मुल्तानी मिट्टी को इस्तेमला करने से पहले अपने स्किन टाइप का भी ध्यान रखें. इसके बाद इसमें स्किन टाइप के हिसाब से इसमें चीजें मिलाकर फेस पैक तैयार करें. ऑयली स्किन के लिए गुलाब जल अच्छा माना जाता है. वहीं ड्राई स्किन के लिए दही या शहद मिलाकर फेस पैक तैयार करें. पिंपल वाली स्किन के लिए एलोवेरा जेल मिलाना बेस्ट रहेगा.
बहुत से लोग मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर तब तक लगाए रखते हैं जब तक वह पूरी तरह सख्त न हो जाए. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसा करने से स्किन की नमी कम हो सकती है. जब पैक हल्का सूख जाए तभी चेहरे को धो लें. ऐसा करने से स्किन में नमी बनी रहेगी. वहीं चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें. ऐसे स्किन सॉफ्ट बनी रहेगी और रूखी भी नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: Summer Skin Care: स्किन पर निकल आए सफेद-पीले रंग के दाने, फॉलो करें ये टिप्स
FAQs
सवाल: मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक कैसे बनाते हैं?
जवाब: मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है.
सवाल: मुल्तानी मिट्टी स्किन को क्या फायदा पहुंचाती है?
जवाब: यह चेहरे से तेल और गंदगी हटाकर त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है.
सवाल: मुल्तानी मिट्टी क्या है?
जवाब: यह एक प्राकृतिक मिट्टी है, जिसका उपयोग त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

