High Fat Sugar Diet: अगर जरूरत से अधिक खा लें तो मोटे हो जाते हैं. मीठा खा लें तो शुगर हो जाती है. लेकिन क्या इसका असर सिर्फ वजन पर ही पड़ता है? अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो गलत है. दरअसल एक स्टडी रिपोर्ट सामने आई. जिसमें बड़ा खुलासा हुआ कि जरूरत से अधिक तेल-घी या मीठे का सेवन करने से आपकी याददाश्त पर भी पड़ सकता है.
जानकारी के लिए बता दें कि ये स्टडी रिपोर्ट न्यूट्रिशनल न्यूरोसाइंस ने की है. रिपोर्ट्स में जानकारी मिली कि जो लोग अधिक और लंबे समय तक फैट वाला या फिर मीठे खाने का सेवन करते थे. उनमें याददाश्त से संबंधित समस्या हो रही थी. सरल शब्दों में कहें तो उन्हें कुछ भी नई चीज याद रखने में काफी परेशानी हो रही थी. ये दिमाग की पावर पर असर डाल रहा है. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है. इस कंडिशन को क्या कहा जाता है. आज इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं.
क्यों होती है ऐसी कंडिशन?
हमारे दिमाग का एक हिस्सा जिसे हिप्पोकैम्पस कहा जाता है. ये याददाश्त को संभालता है. ऐसे में ये खराब तब होता है, जब हम अपनी डाइट को खराब कर लेते हैं. डाइट में बदलाव से इस हिस्से को नुकसान होता है. बदलाव से हमारा अर्थ है खराब डाइट. अगर आप अपनी डाइट का ख्याल नहीं रखते हैं. उसे ठीक नहीं रखते तो इसका सीधा असर आपकी याददाश्त पर हो सकता है.
दिमाग को कमजोर कर रही डाइट
नई रिसर्च में जानकारी दी गई कि अगर आप लगातार अनहेल्दी खाना खाते हैं, तो ये आपके दीमाग को कमजोर कर देता है. दीमाग की ताकत धीरे-धीरे कम होने लगती है. हालांकि कुछ लोग सोचते हैं कि अभी मीठा खा लेते हैं कुछ नुकसान नहीं होगा. बाद में डाइट सुधार लेंगे. लेकिन अगर बाद में आप अपनी डाइट को सुधार भी लेंगे तब भी आपके माइंड पर उतना ही असर होगा. इसे ठीक करने में काफी समय लग सकता है.
हेल्दी खाना खाने के क्या फायदे?
- शार्प होगी मेमोरीः अगर आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज जैसी चीजों को शामिल करते हैं, तो इससे मेमोरी शार्प होगी. क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इनसे दिमाग की नसें भी काफी सेफ रहती हैं. नतीजा हमारे सोचने और समझने या फिर किसी लंबे समय तक बाद को याद रखने की पावर बढ़ जाती है. इसलिए हेल्दी खाना खाएं.
- अल्जाइमर का खतरा कमः डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होने से डिमेंशिया या फिर अल्जाइमर की बीमारी का खतरा कम होता है. बढ़ती हुई उम्र में भूलने की बीमारी का खतरा कम हो जाता है.
- फोकस बढ़ने में मददः जब हम अपनी डाइट को हेल्दी करते हैं और उनमें ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस को शामिल करते हैं, तो हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है. खून में शुगर का लेवल तेजी से घटता-बढ़ता नहीं है. आप सुस्त नहीं महसूस करते. फोकस करने में आसानी होती है.
किन लोगों को रखना चाहिए अधिक ध्यान?
अब ये जान लेते हैं कि आखिर किन लोगों को अधिक ध्यान रखने की जरूरत है तो इसमें वो लोग शामिल हैं, जो रोजाना फास्ट फूड्स खाते हैं, चीनी की मात्रा अधिक है, फिजिकल एक्टीविटी कम करते हैं, जिन लोगों की नींद नहीं पूरी होती. अब इससे बचना कैसे है? तो इससे बचने के लिए आपको मीठा कम करना है, जैसे अगर कोल्ड ड्रिंक अधिक पीते हैं, मिठाई अधिक खाते हैं, तला-भुना अधिक खाते हैं, तो लीमिट करें, हरी सब्जियों और फल को शामिल करें, रोज हल्की एक्सरसाइझ करें, 7-8 घंटे की नींद जरूर लें.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में वेट लॉस करने का आसान तरीका, बस डाइट में शामिल करें ये फूड्स
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

