Summer Diet Plan For Fast Weight Loss: गर्मियों में वेट को मैनेज करना सही माना जाता है. तेजी से वजन घटाया जा सकता है. इसलिए अगर किसी व्यक्ति को अपना वेट लॉस करना है तो वह गर्मियों के दिनों को चुन सकते हैं. इसके लिए आपको एक हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करने की जरूरत है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे वेट कंट्रोल किया जा सकता है.
दरअसल गर्मियों के दिन लंबे होते है, ऐसे में शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है, जिससे फैट बर्न होने में मदद मिलती है. वहीं इस मौसम में हल्का खाना डाइट का हिस्सा होता है. जिससे एक्सट्रा फैट जमा नहीं होता. यही वजह है कि गर्मियों में वेट लॉस करना आसान होता है. अगर आप भी वैट लॉस करना चाहते हैं तो एक बेहतर डाइट प्लान फॉलो कर अपने एक्सट्रा फैट को बाय कहें.
ऐसा हो सुबह का नाश्ता
गर्मियों के दिनों में हल्का खाना खाना सही माना जाता है. ऐसे में कुछ ऐसे खाने का चयन करें जो शरीर में एक्सट्रा फैट न जमने दे और देर तक एनर्जी देने का काम करें. जैसे, दलिया, ओट्स, तरह-तरह के चीला, इडली, फ्रूट बाउल, स्प्राउट्स सलाद, छाछ या लस्सी भी साथ में शामिल कर सकते हैं. ये खाना पेट को ज्यादा देर तक भरा-भरा रखेंगे और एनर्जी देंगे. ऐसे में आपको बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होगी और आपका वेट भी आसानी से लॉस होगा.
हेल्दी ड्रिंक करें शामिल
दिनभर एर्जेटिक और हाइड्रेटेड रहने के लिए के लिए डाइट में बेल का शरबत, पुदीना पानी, शिकंजी, मौसमी जूस, सत्तू ड्रिंक, नारियल पानी, छाछ, दही-लस्सी और नींबू पानी जैसे विकल्प भी रखें. इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर में नमी बनी रहेगी. इसके अलावा कुछ रसीले फलों का सेवन भी किया जा सकता है, जिन फलों में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है. जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे मौसमी फल. ये हेल्दी ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करेंगे और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाएंगे, जिससे फैट लॉस होने में मदद मिलेगी.
परफेक्ट हो समर लंच
दोपहर के समय सूरज आग की तरह तपता है. ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए खाने में कुछ खास प्रकार की ड्रिंक जरूर शामिल करें। साथ ही प्रोटीन और फाइबर वाली डिशेज को जरूर शामिल करें. इसके अलावा खाने में कुछ खास प्रकार के सालद और ड्राई फ्रूट्स भी शामिल करें. जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी दे और भूख न लगने दें.
शाम में खाएं हेल्दी स्नैक्स
गर्मियों में शाम के समय हल्के और हेल्दी स्नैक्स खाना शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पेट को भी हल्का रखता है. इस समय भुना चना, मखाना, स्प्राउट्स चाट, फल चाट, दही के साथ फल, कॉर्न चाट, मूंग दाल चीला, उबला चना या मूंग और वेज सैंडविच जैसे स्नैक्स अच्छे माने जाते हैं. इनके साथ छाछ, नारियल पानी या नींबू पानी लेने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और ठंडक बनी रहती है. शाम के नाश्ते में ज्यादा तली-भुनी और बहुत मीठी चीज़ों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे भारीपन और थकान महसूस हो सकती है. हेल्दी स्नैक्स शरीर को प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषण देते हैं तथा गर्मियों में शरीर को फिट और तरोताजा बनाए रखते हैं.
रात में खाएं हल्का भोजन
जिन लोगों को वैट लॉस करना है वह रात के समय हल्का भोजन करें. कोशिश करें कि सोने से 2-3 घंटे पहले ही खाना खा लिया जाए. खाना खाने के बाद कहीं टहलने जाएं. मूंग दाल खिचड़ी, दाल-रोटी, सलाद, वेज सूप, पनीर, स्प्राउट्स और दलिया अच्छे विकल्प हैं. तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से परहेज करें.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में चाय पीना कितना सेहतमंद? कितनी मात्रा में शरीर को नहीं होगा नुकसान, एक्सपर्ट से जानें
FAQs
सवाल: रात का खाना कैसा होना चाहिए?
जवाब: हल्का खाना जैसे सूप, सलाद, खिचड़ी या स्प्राउट्स लें और जल्दी खाएं.
सवाल: कौन से फल वजन घटाने में मदद करते हैं?
जवाब: तरबूज, खरबूजा, पपीता, सेब और अमरूद.
सवाल: गर्मियों में वेट लॉस के लिए कैसी डाइट लें?
जवाब: हल्की, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें जैसे दाल, सलाद, फल, दही और छाछ.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

