होमHealth Newsपनीर खाकर अस्पताल में भर्ती हो गए 50 से अधिक बच्चे! जानें...

पनीर खाकर अस्पताल में भर्ती हो गए 50 से अधिक बच्चे! जानें अब कैसी है हालत?

Jabalpur Paneer Food Poisoning: जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. जानकारी अनुसार डिनर के बाद 50 से अधिक बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई.

Jabalpur Paneer Food Poisoning: जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. जानकारी अनुसार डिनर के बाद 50 से अधिक बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला जबपलपुर स्थित डुमना में ट्रिपल आईटीएम परिसर में चले एनसीसी कैंप में हुआ. अचानक डिनर के बाद बच्चों की तबियत खराब हो गई.

बताया गया कि सभी बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी. हालात की गंभीरता को देखते हुए सभी बच्चों को त्वरित अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इतना ही नहीं भर्ती हुए बच्चों में 7 की हालत काफी गंभीर है कि उन्हें ICU में रखने की जरूरत पड़ी. लेकिन फिलहाल हालत सुधर चुके हैं और सभी बच्चे खतरे से एक दम बाहर है. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जहां पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट चुकी है.

डिनर में खाया था पनीर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती स्टेज में पता लगा कि बच्चों ने डिनर में पनीर का सेवन किया था. जिसके बाद उनकी हालत काफी बिगड़ी. लेकिन एक आशंका ये भी जताई गई कि भीषण गर्मी के कारण ऐसा हुआ होगा. क्योंकि गर्मी में फूड पॉइजनिंग हो सकती है. लेकिन एक शक बाजार में मिलने वाले नकली पनीर पर भी गया. जिसे लेकर एक बार फिर से बाजारों में बिकने वाले नकली पनीर को लेकर सवाल उठना शुरू हो चुके हैं.

हालांकि प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स में पनीर की गिनती की जाती है. लगभग सभी बच्चे भी इसको खाना पसंद करते ही हैं. न सिर्फ इसे प्रोटीन बल्कि कैल्शियम भी मिलता है. लेकिन जब इस तरह नकली पनीर के कारण समस्या पैदा हो तो सवाल आना वाजिब है. कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ऐसा मानते हैं कि बाजारों में बड़ी मात्रा में पनीर नकली या फिर एनालॉग पनीर की बिक्री बढ़ रही है. यही हेल्थ के लिए काफी खतरनाक होता है. इसलिए आपको असली और नकली की पहचान करनी आनी चाहिए.

कैसे करें असली और नकली की पहचान?

ऐसे मामले सामने आते हैं तो कुछ लोग कई रास्ते निकालने लगते हैं कि आखिर वो कैसे असली और नकली की पहचान कर सकते हैं? क्योंकि असली और नकली की पहचान करना जान गए तो ऐसी समस्या से बचा जा सकता है. इसके लिए आप पहले पनीर को गर्म पानी में डालें. इसके बाद देखें कि अगर पनीर रबड़ जैसा हो जाए या फिर टूट जाए तो पनीर नकली है. क्योंकि असली पनीर हमेशा मुलायम जिसमें दाने महसूस हो यानी दानेदार हो इस तरह होता है असली पनीर. लेकिन नकली पनीर में चिकनाहट और प्लास्टिक महसूस हो सकता है.

कई लोग आयोडीन टेस्ट भी करते है जो असरदार माना जाता है. दरअसव पनीर पर जब आयोडीन डाला जाता है जब उसका रंग नीला या फिर बैंगनी हो जाता है तो ये जानकारी मिलती है कि उसमें स्टार्च मिलाया गया है. इतना ही नहीं जो असली पनीर होता है उसमें हल्की दूध की खुशबू भी आती है. लेकिन नकली पनीर से तेल या फिर किसी भी तरह के कैमिकल की स्मेल आ सकती है. इसलिए खरीदें तो ऐसे आप चेक कर सकते हैं कि पनीर असली है या नकली.

नकली पनीर खाया तो क्या होगा?

नकली पनीर खाने से कई तरीके की समस्या हो सकती हैं इनमें शामिल हैः

  • पेट का इंफेक्शन
  • डाइजेशन खराब होना
  • मोटापा
  • लिवर
  • किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है.

इसी तरह अगर लंबे समय तक ऐसे नकली पनीर का सेवन किया जाए तो इसका नुकसान बच्चों की हेल्थ पर भी पड़ सकता है. इसपर एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि गर्मियों में बाहर से पनीर खरीदें तो सावधानी बरतें. क्योंकि सावधानी बरतने से ही आप अपनी सेहत को सुधारे रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड अनहेल्दी नहीं! सामने आई चौंकाने वाली रिसर्च

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

Recent Comments