Ultra-Processed Foods: कई डॉक्टर्स कई एक्सपर्ट्स आपको अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड न खाने की सलाह देंगे. क्योंकि इसे खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है. लेकिन अगर हम कहें कि आप बिना किसी चिंता के डिब्बा बंद खाने का सेवन कर सकते हैं, तो शायद आप न मानें. पर इसे लेकर एक स्टडी सामने आई. जिसने नुकसान देने वाले दावों को चुनौती दे डाली है.
इस स्टडी के मुताबिक हर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड एक सरी के नहीं होते. यानी एक जैसे नहीं होते. बताया गया कि कुछ पैकेज्ड आइटम्स सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. लेकिन कुछ ऐसे फूड्स जिन्हें अगर आप बैलंस्ड डाइट यानी सीमित मात्रा के साथ खा सकते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फूड की कैटेगरी से अधिक उसके इंग्रीडियंट्स मैटर करते हैं. जैसे उसमें कितनी मात्रा में शुगर है, सोडियम है और एडिटिव्स हैं ये देखें. इसके बाद समझे कि वो पैकेज्ड फूड हेल्दी है या फिर नहीं. उदाहरण के लिए शुगरी ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड मीट को खतरा माना जाता है लेकिन होल‑ग्रेन ब्रेड, फोर्टिफाइड सीरियल और कुछ प्लांट‑बेस्ड ऑपशंस उनकी अपेक्षा सुरक्षित माने जाते हैं.
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स क्या होते हैं?
पहले ये जान लेते हैं कि आखिर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स क्या होते हैं. इसमें उन चीजों या फिर खाने को शामिल किया जाता है. जिसे तैयार करने के लिए इंडस्ट्रियल इनग्रेडिएंट्स और एडिटिव्स का इस्तेमाल होता है. एडिटिव्स यानी खाने के सामान जैसे जैम, सॉस, कोल्ड्रिंक इनमें स्वाद और इनके रंग और खुशबू को बढ़ाने के लिए इतना ही नहीं उन्हें जल्दी खराब होने से बचाने के लिए मिलाए जाने वाले पदार्थ को एडिटिव्स कहा जाता है. अब बात करें कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स की तो इस कैटेगरी में कई सामान जैसे सोडा, हॉट डॉग कई पैकेज कुकीज इतना ही नहीं होल ग्रेन ब्रेड आदि शामिल होते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इन सभी चीजों को एक जैसा देखना गलत है क्योंकि ये सब अलग चीजें हैं और इनके गुण भी अलग होते हैं.
डाइट का हिस्सा बन सकते अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड
अब तक आपने सुना था कि ऐसे फूड्स नुकसानदायक होते हैं. लेकिन सामने आई रिसर्च ये कह रही है कि हर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड एक जैसा नहीं होता है. क्योंकि कई आइटम्स सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं तो कुछ डाइट का हिस्सा बन सकती हैं. रिसर्चर्स ने ऐसे फोड्स को अलग-अलग ग्रुप्स में पहले बांटा और फिर उनपर स्टडी भी की है. जिसमें पता चला कि जो शुगरी ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड मीट के खाने से हार्ट संबंधित या फिर टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता था वो होल ग्रेन ब्रेड और कुछ सीरियल्स सेहत के जोखिम को कम करते हैं. यानी रिजल्ट्स ने ये साफ किया कि हर तरीके का अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड नुकसानदायक नहीं हो सकता.
यह भी पढ़ें: क्या होती है हीट वेव? जानें क्या है इससे बचने के उपाय
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

