AVN Disease Symptoms: जिम जाना स्टेरॉयड लेना ये सब काफी आम होता जा रहा है. इसके काफी नुकसान भी हैं. इन्हीं नुकसान में एक नुकसान हिप रिप्लेसमेंट का भी है. क्या आप जानते हैं कि एक 24 साल के लड़के का हिप रिप्लेसमेंट की जानकारी सामने आई. अब इतनी कम उम्र में ऐसी समस्या क्यों हुई? हालांकि ऐसी भी जानकारी है कि कम उम्र वाले युवाओं में ऐसी बीमारियां सामने आ रही है.
वहीं इस बीमारी का नाम है AVN. हालांकि इस मामले पर एवस्कुलर नेक्रोसिस) ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शगुन अग्रवाल ने एक वीडियो शेयर की. उन्होंने इस वीडियो में बताया कि कई मामलों में ऐसे केस अधिक शराब पीने के कारण या फिर लंबे समय तक स्टेरॉयड लेने के कारण हो सकते हैं. यही इसकी बड़ी वजह बन सकते हैं. उनका कहना है कि अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो ये आगे चलकर चलने-फिरने में भी समस्या पैदा कर सकता है.
AVN क्या होता है?
पहले जान लेते हैं कि आखिर AVN क्या होता है, तो आपको बता दें कि ये एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें हमारी बोन तक खून की सप्लाई कम होने लगती है. या ये कहना भी गलत नहीं होगा कि खून की सप्लाई बंद हो जाती है. ऐसा नहीं है कि ये समस्या शरीर के किसी एक हिस्से में होगी जानकारी के मुताबिक ये किसी भी जोड़ में हो सकती है. लेकिन सबसे अधिक इसका असर कूल्हे की हड्डी पर दिखाई देता है. अब शुरुआती समय में ये दर्द केवल हल्का दिखाई देता है. लेकिन समय रहते हुए हालत काफी बिगड़ सकती है. मरीज को हिप रिप्लेसमेंट की जरूरत भी पड़ सकती है.
स्टेरॉयड की क्यों हो रही चर्चा?
अब ये भी सवाल आता है कि आखिर इन सबके बीच में स्टेरॉयड कहां से बीच में आ गया. इसका जवाब है कि कई लोग बिना डॉक्टर से कंसल्ट किए स्टेरॉयड ले लेते हैं. हालांकि कुछ लोग इनका इस्तेमाल बॉडी बनाने से लेकर दर्द से राहत पाने या फिर जल्द रिकवरी के लिए करते हैं. लेकिन अधिक समय तक इनके सेवन से हड्डियों की सप्लाई प्रभावित होती है. नतीजा AVN की समस्या बढ़ जाती है. यही कारण है कि बार-बार बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड लेने से रोका जाता है.
वहीं सिर्फ स्टेरॉयड ही नहीं इस समस्या का कारण है. अगर आप शराब का अधिक सेवन करते हैं, तो भी आपको ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि शराब का अधिक सेवन आपके लिवर को खराब करता है. साथ ही हड्डियों पर भी गंभीर असर दिखता है. क्योंकि अधिक शराब का सेवन हड्डियों में फैट जमा देता है. नतीजा खून का फ्लो रुकता है. अब हड्डियों तक अगर खून नहीं पहुंचेगा तो हड्डियां खराब होंगी. जाहिर है इसका खतरा बढ़ेगा.
यहां जानें AVN के लक्षण | Symptoms of AVN Disease
- कूल्हे या जांघ में दर्द
- चलते समय, बैठते-उठते वक्त दर्द होना.
- चलने-फिरने में परेशानी होना.
- पैर में जकड़न महसूस होना.
- ग्रोइन एरिया में दर्द होना.
- जांघ के ऊपरी हिस्से में दर्द भी हो सकता है.
- दर्द का धीरे-धीरे बढ़ना.
यह भी पढ़ें: क्या होती है हीट वेव? जानें क्या है इससे बचने के उपाय
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

