होमDietVIDEO: क्या डायबिटीज के मरीज भी खा सकते आम? न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया जवाब

VIDEO: क्या डायबिटीज के मरीज भी खा सकते आम? न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया जवाब

Mango Benefits In Summer: आम का सीजन है, लोग रोजाना आम का सेवन करना पसंद करते हैं. सभी जानते हैं इसे फलों का राजा कहा जाता है. लेकिन दूसरी ओर इसकी मिठास के कारण इसे खाने स मना किया जाता है.

Mango Benefits In Summer: आम का सीजन है, लोग रोजाना आम का सेवन करना पसंद करते हैं. सभी जानते हैं इसे फलों का राजा कहा जाता है. लेकिन दूसरी ओर इसकी मिठास के कारण इसे खाने स मना किया जाता है. दरअसल सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आम अनहेल्दी हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आम फायदेमंद होता है.

आप ऐसे में किसकी बात मानेंगे? ये सबसे बड़ी कंफ्यूजन है. क्योंकि एक्सपर्ट कह रहे हैं कि फायदेमंद है और वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि अनहेल्दी है. अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं और आम खाना छोड़ दिए तो आपकी ये कंफ्यूजन दूर होने वाली है. दरअसल इसपर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशिएनिस्ट रुजुता दिवेकर ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि आखिर आपको आम का सेवन क्यों करना चाहिए. इसके सेवन का सही तरीका क्या है. यही जानकारी आज हम आपके लिए ले आए हैं. चलिए जानते हैं.

गर्मियों में क्यों खाने चाहिए आम?

गर्मियों का समय है और आम खाना लगभग हर किसी को ही पसंद होता है. हालांकि गर्मियों में इसका सेवन इसलिए भी करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को ठंडक मिलती है. इसलिए समर में इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है. इतना ही नहीं ऐसे फ्रूट्स जो हमारी नैचुरल तौर पर उगते हैं. जैसे पेड़ पौधों के जरिए ऐसे फल हमारे लिए सेहतमंद साबित हो सकते हैं. इसमें आम भी शामिल है. आम में मौजूद गुणों की बात करें तो इससे विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई तरह के 20 अलग-अलग पोषक तत्व मिलते हैं. इम्यूनिटी भी मजबूत होती है क्योंकि भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिल जाता है.

आम की मिठास अनहेल्दी?

अब कुछ लोग इसका सेवन इसलिए नहीं करते क्योंकि इसमें मिठास होती है. हालांकि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है वो अपने डॉक्टर से पहले जरूर सलाह लें. लेकिन इस सवाल पर रुजुता का कहना है कि बहुत लोग गर्मियों में इसका सेवन इसलिए नहीं करते क्योंकि ये मठा फल है उन्हें लगता है कि शरीर को इससे नुकसान होगा. रुजुता कहती है कि ऐसा नहीं होता. क्योंकि जितने भी होल फ्रूट होते हैं जैसे केला, चीकू, आम या फिर अन्य फल वो हमारे लिए हेल्दी होते हैं. उन्होंने ये तक दावा किया कि डायबिटीज और थायराइड के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं.

अब कुछ लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर किस समय इसका सेवन करना सबसे फायदेमंद होगा, तो अगर आप भी समय देखकर इसका सेवन करने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि ऐसा कुछ नही हैं. क्योंकि आम एक ऐसा फल है जिसे कभी भी और किसी भी समय खाया जा सकता है. यानी इसकी कोई तय सीमा नहीं होती. अपनी इच्छा के अनुसार ही व्यक्ति इसका सेवन कर सकता है. फिर चाहे वो सुबह का समय हो या फिर लंच का समय हो.

इस तरीके से खाएं आम

क्या आप जानते हैं कि आम खाने का सही तरीका क्या है? अगर नहीं तो जानें जिसके बाद इसे खाने का स्वाद और भी बढ़ जाएगा. आधे घंटे पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद आम खाएं. इससे मिलने वाले फायदों की बात करें तो इससे:

  • हार्ट
  • डाइजेशन
  • आंखें
  • स्किन
  • बाल इन सबके लिए काफी फायदेमंद माना जा सकता है. इस कारण इसे डाइट में शामिल करना जरूरी माना जाता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में चाय पीना कितना सेहतमंद? कितनी मात्रा में शरीर को नहीं होगा नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments