होमDietगर्मियों में चाय पीना कितना सेहतमंद? कितनी मात्रा में शरीर को नहीं...

गर्मियों में चाय पीना कितना सेहतमंद? कितनी मात्रा में शरीर को नहीं होगा नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

Is drinking tea every day healthy: भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग चाय के शौकीन होते हैं. लेकिन चाय को डाइट का हिस्सा बनाना कितना सही?

Is drinking tea every day healthy: भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग चाय के शौकीन होते हैं. लेकिन भारत में दूध वाली चाय बनाई जाती है. ये चाय लोगों की सुबह की डाइट का हिस्सा होती है. चाय का स्वाद, रंग और महक पूरी तरह से चायपत्ती पर निर्भर करते हैं. चायपत्ती ही चाय का स्वाद बनाती और बिगाड़ती है. चायपत्ती पानी और दूध के साथ मिलकर चाय का स्वाद बनाती है. वहीं इसे बनाने के लिए उबालना बहुत जरूरी है. अगर चाय को सही से न उबाली जाए तो चाय का स्वाद बिगड़ सकता है.

वहीं कभी-कभार हम जल्दबाजी में चाय को कम उबालते हैं या फिर ज्यादा उबाल देते हैं जिससे चाय का स्वाद ही बिगड़ जाता है. ऐसे में कभी-कभार चाय कड़वी लगती है. लेकिन इसके पीछे क्या कारण है क्या उबालने के अलावा भी कुछ और कारण हो सकता है? एक्सपर्ट का क्या कहना है?

चाय का स्वाद कड़वा क्यों? | International Tea Day

एक्सपर्ट कहते हैं कि चाय का स्वाद पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि चाय किस तरह बनाई जा रही है. क्योंकि कई लोग उसे ज्यादा देर तक उबाल देते हैं. वहीं कुछ लोग ज्लदबाजी में कम उबालते हैं. ऐसे में में चाय का स्वाद बिगड़ जाता है.

क्यों होता चाय का स्वाद कड़वा?

दरअसल चाय की पत्तियों में पॉलीफेनॉल्स, कैफीन और कई तरह के नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं. जब हम पत्तियों को ज्यादा देर तक गर्म पानी में उबालते हैं तो ये कंपाउंड्स तेजी से बाहर निकलने लगते हैं जो चाय का स्वाद बनाते और बिगाड़ते हैं. ऐसे में अगर चाय को ज्यादा देर तक उबाला जाए तो उसका स्वाद कड़वा हो सकता है. यही वजह है कि चाय का स्वाद ज्यादा स्ट्रॉन्ग यानि जिसे हम कड़क चाय कहते हैं, और कई बार कड़वा हो जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि चाय का स्वाद न बिगड़े इसके लिए चाय की पत्तियों को सही पानी, सही तापमान और सही समय का ध्यान रखना चाहिए.

चाय को डाइट का हिस्सा बनाना कितना सही?

चाय को डाइट का हिस्सा बनाना पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा और समय बहुत मायने रखते हैं. अगर आप दिन में एक से दो कप चाय पीते हैं तो ये सेहत के लिहाज से सही मानी जाती है. क्योंकि चाय की पत्तियों में मौजूद तत्व शरीर को एक्टिव बनाने का काम करते हैं. वहीं इसमें चीनी की मात्रा भी जरूरत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं ज्यादा चाय पीने से शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे एसिडिटी, नींद में परेशानी, आयरन की मात्रा को सोखना, शरीर से पानी की मात्रा को सोखना जिससे बॉडी में पानी की कमी हो जाती है. अगर आप चाय पीना चाहते हैं तो इसे खाली पेट न पिएं.

चाय में पाए जाने वाले नेचुरल गुण

चाय में कई प्रकार के नेचुरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. इसमें सबसे ज्यादा कैफीन पाया जाता होता है, जो दिमाग को एक्टिव बनाने का काम करता है और थकान कम करता है. इसके अलावा चाय में पॉलीफेनॉल्स (Polyphenols) और कैटेचिन्स (Catechins) जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से बचाने और सूजन कम करने में मदद करते हैं. हालांकि चाय तभी फायदेमंद हो सकती है जब इसे दवाई की तरह ली जाए.

आज इंटरनेशनल टी डे

बता दें कि 21 मई को दुनियाभर में इंटरनेशनल टी डे मनाया जाता है. गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने साल 2019 में 21 मई को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. इससे पहले, भारत, श्रीलंका और केन्या जैसे प्रमुख उत्पादक देशों में यह दिवस 15 दिसंबर को मनाया जाता था. हमारे देश में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की आदत और इमोशन का हिस्सा है. इसलिए इसकी मात्रा को ध्यान में रखना जरूरी है. ताकि हेल्थ बनी रहे.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में राहत देंगी ये सब्जी, आज ही डाइट में करें शामिल, जानें अनगिनत फायदे

FAQs

सवाल: चाय का सीमित सेवन क्यों जरूरी है?

जवाब: ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी, नींद की समस्या और आयरन अवशोषण में कमी हो सकती है.

सवाल: चाय में कौन से एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं?

जवाब: चाय में पॉलीफेनॉल्स और कैटेचिन्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं.

सवाल: चाय में कौन सा तत्व दिमाग को सक्रिय करता है?

जवाब: Tea में मौजूद कैफीन दिमाग को सक्रिय करता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments