Best vegetables in may june: गर्मियों के मौसम में खाना खाने का मन कम ही करता है. लेकिन अगर सब्जियों का सेवन नहीं किया तो आप बीमारियों से कैसे लड़ पाएंगे. शरीर को ताकत कहां से मिलेगी? सब्जियों में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. शरीर सिर्फ पेट ही नहीं भरती बल्कि शरीर को ठंडक देने का काम भी करती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसे कौन सी सब्जियां हैं जिन्हें मई-जून के महीने में खाना जरूरी है.
सब्जी खाने से शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट मिलते हैं. यो पोषक तत्व शरीर में हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. वहीं कुछ सब्जियां हमारे आंखों, पेट और आंतों के लिए लाभकारी मानी जाती है. इसलिए रोजाना भोजन में सब्जियों को शामिल करना सेहत को बढ़ावा देना होता है. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच अगर सही मौसमी सब्जियां खाई जाएं तो शरीर काफी हद तक बीमारियों से बचा रह सकता है.
तोरई
तोरई इसे तोरी भी कहा जाता है. ये गर्मी के मौसम में ही बाजार में दिखाई देती है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती. इसके साथ ही ये पचने में हल्की और सेहतमंद होती है. इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर नहीं पड़ता. इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देते हैं.
करेला
करेला का सेवन भी गर्मियों के दिनों में किया जाता है. ये भी एक हरी सब्जी है. ये भले खाने में कड़वा स्वाद देती है लेकिन सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होती है. करेला में विटामिन A, C, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं. इसके साथ ही ये खून को भी साफ करने में बड़ी भूमिका निभाता है. इसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. ये सब्जी डायबिटीज मरीजों के लिए अधिक फायदेमंद मानी जाती है.
भिंडी
गर्मियों में भिंडी खाना किसे पसंद नहीं. इस सब्जी का सेवन छोटे बच्चे से लेकर बड़े सभी शौक से करते हैं. ये सब्जी भी हरी सब्जियों में से एक है. ये हल्की और पाचन के लिहाज से सही मानी जाती है. इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है. साथ ही इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है.
पेठा
गर्मियों के दिनों में पेठा का सेवन भी लाभकारी माना जाता है. तोरी, भिंडी के अलावा पेठा में भी अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है. ये शरीर को ठंडक देने का काम करता है. ये सब्जी हल्की और पचने में आसान होती है. पेठा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं.
लौकी
लौकी की सब्जी में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है. तोरी और लौकी का सेवन गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं. ये शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ शरीर को कई तरह से पोषक तत्व देते हैं. मई-जून में लौकी की मांग तेजी से बढ़ जाती है. लोग इसकी सब्जी, सूप और यहां तक कि जूस भी पीते हैं. ये दोनों सब्जियां गर्मी में शरीर को राहत पहुंचाती हैं. लौकी में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होते हैं.
यह भी पढ़ें: UV किरणों से बचने के लिए रोजाना करें अंगूर का सेवन, स्टडी में हुआ खुलासा
FAQs
सवाल: भीषण गर्मी में कौन-सी सब्जियाँ खाना लाभदायक होता है?
जवाब: गर्मियों में लौकी, तोरी, पेठा, खीरा, भिंडी और करेला जैसी सब्जियाँ खाना लाभदायक होता है.
सवाल:गर्मियों में पानी वाली सब्जियाँ क्यों खानी चाहिए?
जवाब: पानी वाली सब्जियाँ शरीर को ठंडक पहुँचाती हैं और हाइड्रेटेड रखने में मदद करती हैं.
सवाल:गर्मियों में हल्की सब्जियाँ खाने से क्या फायदा होता है?
जवाब: हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जियाँ पाचन को बेहतर बनाती हैं, थकान कम करती हैं और शरीर को स्वस्थ रखती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

