UV protection grapes: गर्मियों में अंगूर खाना किसे पसंद नहीं. ये रसीले और प्यास को बुझाने वाले होते हैं. इनके सेवन से शरीर हाइड्रेडिट रहता है. ये बात तो सबको पता है. वहीं अंगूर के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने में भी मदद मिलती है. लेकिन हाल ही कि एक स्टडी में ये बात सामने निकल कर आई है कि अंगूर का सेवन सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है. ये सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य होगा.ACS Nutrition Science नामक जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट ये बात कहती है.
सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन अगर आप अपनी डाइट में थोड़े-से अंगूर शामिल कर लें तो आप स्किन को पोषण देने के साथ-साथ खुद को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचा सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं क्या कहती है स्टडी?
क्या कहती है स्टडी?
दरअसल Western New England University की रिसर्च में सामने आया है कि रोजाना अंगूर खाने से स्किन में मौजूद सुरक्षात्मक जीन एक्टिव होते हैं. साइंटिस्ट के अनुसार, सिर्फ दो हफ्तों तक रोजाना अंगूर खाने से स्किन में ऐसे बदलाव देखे गए जो UV किरणों से होने वाले नुकसान और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसे क्लिनिकल ट्रायल्स हो चुके हैं जिसमें ये बात निकलकर आई है कि अंगूर खाने से 30 से 50 प्रतिशत तक स्किन यूवी रेडिएशन से बचती है.
कैसे हुई रिसर्च?
ये रिसर्च Oregon State University के वैज्ञानिकों के सहयोग से की गई. रिसर्च में शामिल लोगों को दो हफ्तों तक रोजाना अंगूर खाने को दिए गए. वहीं उन लोगों की धूप में जाने से पहले और बाद का स्किन जीन का टेस्ट किया गया.
स्किन के जीन में दिखे बदलाव
रिसर्च में पाया गया कि अंगूर खाने के बाद स्किन में जीन की एक्टिविटी बदल जाती है. हर व्यक्ति की स्किन का शुरुआती जीन पैटर्न अलग था, लेकिन अंगूर खाने के बाद सभी में कुछ न कुछ बदलाव जरूर देखे गए.
त्वचा की सुरक्षा परत हुई मजबूत
बता दें कि Keratinization एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसमें स्किन की कोशिकाएं धीरे-धीरे केराटिन नाम का प्रोटीन बनाती है. ये केराटिन प्रोटीन हमारे स्किन, बाल और नाखूनों तक में पाया जाता है. केराटिन प्रोटीन स्किन को मजबूती और सुरक्षा प्रदान करते हैं. वहीं अंगूर खाने से स्किन मजबूत और सुरक्षा प्रदान करते हैं. इसके अलावा, UV एक्सपोजर के बाद स्किन में malondialdehyde नामक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस मार्कर का स्तर कम पाया गया, जो इस बात का संकेत है कि अंगूर त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाने में मदद कर सकते हैं.
सुपरफूड की तरह काम करते अंगूर
वेस्टर्न न्यू इंग्लैंड यूनिवर्सिटी में कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी एंड हेल्थ साइंसेज़ के प्रोफ़ेसर और डीन, जॉन पेज़ुतो (Ph.D.) ने कहा, ‘अब हमें पक्का यकीन है कि अंगूर एक सुपरफ़ूड की तरह काम करते हैं और इंसानों में न्यूट्रिजेनोमिक प्रतिक्रिया को बढ़ावा देते हैं.’ हमने यह प्रभाव शरीर के सबसे बड़े अंग, स्किन में देखा. जीन एक्सप्रेशन में बदलाव स्किन के बेहतर स्वास्थ्य की ओर इशारा करते हैं.
यह भी पढ़ें: मायोपिया क्या है? जिससे खराब हो रही बच्चों की आखें, AIOS ने जारी की गाइडलाइंस
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

