Ayurvedic Remedies For Acidity: आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पेट की समस्याओं, एसिडिटी, थकान और कमजोर पाचन से परेशान हैं. ऐसे में आयुर्वेद एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है. आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय पर भोजन, संतुलित दिनचर्या और प्राकृतिक आदतें अपनाकर न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि लंबी और स्वस्थ जिंदगी भी जी जा सकती है.
एसिडिटी की समस्या को लेकर आयुर्वेदाचार्यों का कहना है कि ज्यादा मसालेदार भोजन, अनियमित खानपान, तनाव, खाली पेट चाय या कॉफी पीना और देर रात तक जागना इसके मुख्य कारण हैं. लगातार एसिडिटी होने पर शरीर में गैस, जलन और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बात की जानिए एक्सपर्ट का क्या कहना है? वहीं एक्सपर्ट ने कुछ जरूरी बातों का पालन करने की सलाह भी दी. सालह के लिए देखें पूरा पोडकास्ड.
यह भी देखेंं: ब्रेन को चुपचाप नुकसान पहुंचा रहा High BP, एक्सपर्ट ने बताया

