High Blood Pressure: उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि यह बिना किसी संकेत के शरीर के जरूरी अंगों को नुकासन पहुंचाता है, खासतौर पर दिमाग को. अपोलो अस्पताल के सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पी. एन. रेंजन के अनुसार, हाइपरटेंशन का लंबे समय तक नियंत्रण न होना स्ट्रोक, ब्रेन हैमरेज और याददाश्त कमजोर होने जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है.
एक्सपर्ट का कहना है कि जब ब्लज प्रेशर लगातार अधिक रहता है, तो यह दिमाग की ब्लड वैशल्स पर दबाव डालता है. इससे नसें कमजोर होकर फट भी सकती हैं, जिससे ब्रेन हैमरेज की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. वहीं, अगर दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है तो ये स्ट्रोक जैसे खतरा बढ़ा सकता है.
डॉक्टरों के अनुसार, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और समय पर इलाज लेकर मस्तिष्क को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है और स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
यह भी देखें: Frozen Shoulder क्या है इसके Reasons, जानें लक्षण

