AIIMS On Heatwave: गर्मी ने अपना प्रचंड प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. भयंकर लू की चपेट में लोगों ने पिघलना शुरू कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान शामिल हैं उनके लिए 18 मई से लेकर 23 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है. इस येलो अलर्ट का असर उत्तर प्रदेश में अधिक देखने को मिलेगा.
दरअसल ये पांच राज्य ऐसे हैं जहां गर्मी लोगों पर नर्मी नहीं बरत रही. नतीजा तेज लू चलने का अनुमान विभाग ने जताया है. ये वो मौसम है जिसमें हीटस्ट्रोक के मामले भी अधिक बढ़ते हैं. ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखना सबसे जरूरी माना जाता है. क्योंकि हीटस्ट्रोक से कई बार जान जाने का भी खतरा बढ़ सकता है. इसपर AIIMS के डॉक्टर ने कुछ सलाह दी है जिसे लोगों को मानना चाहिए. आइए जानते हैं.
AIIMS ने दी ये सलाह
दरअसल डीडी न्यूज के साथ खास बातचीत के दौरान दिल्ली एम्स की चीफ डाइटिशियन डॉक्टर परमीत कौर ने लोगों को खास सलाह दी है. उन्होंने लोगों से इस गर्मी में जरूरी डाइट अपनाने को लेकर कई अहम बातें बताई. उन्होंने बताया कि आपको ऐसी गर्मी में हेल्दी फ्रूट्स, सब्जियां, प्रोबायोटिक्स फूड, शरबत और चटनी के सेवन की जानकारी दी. ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें आपको अधिक ढूंढना नहीं पड़ेगा और शरीर कूल रहेगा. बातचीत में डॉक्टर परमीत ने बताया कि पुदीना का कूलिंग इफेक्ट काफी दमदार होता है. साथ ही प्याज भी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए. इतना ही नहीं आप नींबू, भुने हुए जीरे से बना जलजीरा भी पी सकते हैं. ये कुछ चीजें है जो हमारे गट हेल्थ के लिए काफी शानदार होती हैं.
तेज गर्मी में इन बातों का रखें खास ख्याल
इस तेज गर्मी में आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए जैसे घर से बाहर निकलने से पहले टेंप्रेचर की जानकारी जरूर लें. बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ ORS के पैकेट या फिर थर्मामीटर और पीने की पानी की बोतल साथ रखें, तोलिया या फिर कपड़ा जो पसीने पोछने में काम आ सके. दिन के समय अपने घर को ढक कर रखें. शामम को या फिर रात में खिड़कियां खोल सकते हैं. ज्यादा जरूरी न हो तो दिन में बाहर निकलने से बचें. प्यास ना भी लगे तो भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. कपड़ों का खास ख्याल रखें. ऐसे मौसम में हल्के कपड़े पहने.
यह भी पढ़ें: इबोला वायरस को क्यों बताया जा रहा ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, क्या बढ़ने वाले हैं मामले?
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

