होमWellnessFitnessसुबह उठते ही लोअर बॉडी में होता पेन? करें ये आसान एक्सरसाइज,...

सुबह उठते ही लोअर बॉडी में होता पेन? करें ये आसान एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

how to reduce lower body stiffness: आज के समय में लंबे समय तक बैठकर काम करना सभी की लाइफ का हिस्सा बन गया है.

how to reduce lower body stiffness: आज के समय में लंबे समय तक बैठकर काम करना सभी की लाइफ का हिस्सा बन गया है. इसके साथ ही कम एक्चटिविटी और गलत लाइफस्टाइल के कारण लोअर बॉडी पैन हर दूसरे इंसान की समस्या बन गया है.

कई लोग जब सुबह उठते हैं तो उनके रीढ़ के नीचे की बॉडी में जरूरत से ज्यादा दर्द रहता है. पीठ अकड़ी और पैरों में दर्द की समस्या रहती है. ये समस्या किसी एक व्यक्ति की नहीं रही. पहले के समय में ये समस्या बढ़ती उम्र की निशान हुआ करती थी, लेकिन आज के समय में ये युवाओं में ज्यादा देखी जाती है. इस समस्या का मुख्य कारण है ज्यादा समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना, जिससे ये समस्या उभरने लगती है. लेकिन आप इन्हें कुछ एक्सरसाइज की मदद से आसानी से ठीक कर सकते हैं.

ऐसे दूर होगा लोअर बॉडी पेन

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

लोअर बॉडी पेन को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना, कुछ योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की मदद से आप इस समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं. भुजंगासन (Cobra Pose), सेतुबंधासन (Bridge Pose) और मार्जरी आसन लोअर बॉडी पेन को दूर करते हैं. ये आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाते हैं, हिप्स की जकड़न दूर करते हैं और लोअर बैक की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं. वहीं जो लोग जिम जाते हैं वे एक्सपर्ट की मदद से डेडलिफ्ट (Deadlift), स्क्वाट्स (Squats), और लेग प्रेस (Leg Press) जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं.

शरीर को एक्टिव रखें

लोअर बॉडी पेन होने का एक कारण ये भी है कि शरीर में एक्टिविटी का कम होना. शरीर में हो रहे दर्द को दूर रखने के लिए आप अपने शरीर को एक्टिव बनाए रखें. अगर आप एक ही पोजीशन में लंबे समय तक काम करते हैं तो बीच-बीच में ब्रेक लेते रहे. कुछ देर टहलने के उठे. वहीं सुबह ऑफिस आने से पहले कुछ एक्टिविटी जरूर करें. ऐसा करने से शरीर में मांसपेशियां मजबूत होती है, उनमें लचीलापन आता है. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में राहत मिलता है.

वॉक करें

अगर आपके पास एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो आप 10 से 15 मिनट की वॉक कर सकते हैं. सिर्फ वॉक करने से भी लोअर बॉडी पेन दूर होता है. क्योंकि चलने से पैरों, कूल्हों और कमर की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. वहीं रोजाना वॉक करने की आदत डालें. वॉक करने से जोड़ों पर दबाव कम पड़ता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें: टिड्डे जैसी मुद्रा से पाएं मजबूत शरीर, आयुष मंत्रालय ने बताए अनगिनत फायदें

FAQs

सवाल: लोअर बॉडी पेन क्या होता है?

जवाब: लोअर बॉडी पेन वह दर्द है जो कमर के नीचे के हिस्से जैसे कूल्हे, जांघ, घुटने या पैरों में महसूस होता है. यह मांसपेशियों की कमजोरी, गलत बैठने की आदत या ज्यादा मेहनत करने से हो सकता है.

सवाल: लोअर बॉडी पेन से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

सही मुद्रा में बैठना, हल्की एक्सरसाइज करना, नियमित वॉक करना और शरीर को ज्यादा देर तक एक ही स्थिति में न रखना लोअर बॉडी पेन से बचाव में मदद करता है.

सवाल: लोअर बॉडी पेन को कम करने में वॉक कैसे मदद करती है?

जवाब: नियमित वॉकिंग करने से पैरों और कमर में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और दर्द में राहत मिलती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )






author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments