होमWellnessFitnessटिड्डे जैसी मुद्रा से पाएं मजबूत शरीर, आयुष मंत्रालय ने बताए अनगिनत...

टिड्डे जैसी मुद्रा से पाएं मजबूत शरीर, आयुष मंत्रालय ने बताए अनगिनत फायदे

Shalabhasana (Locust Pose): अगर आप कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन या बार-बार कब्ज की समस्या से परेशान है, तो उसे शलभासन योग कारगर साबित हो सकता है.

Shalabhasana (Locust Pose): अगर आप कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन या बार-बार कब्ज की समस्या से परेशान है, तो उसे शलभासन योग कारगर साबित हो सकता है. यह योगासन शरीर को मजबूत बनाने और पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है.

शलभासन पेट के बल लेटकर किया जाने वाला योगासन है, जिसमें पैरों को ऊपर उठाया जाता है. इस अभ्यास से पेट, कमर और पीठ की मांसपेशियों मजबूत होती है, ब्लड सरर्कुलेशन बेहतर होता है. वहीं रोजाना प्रैक्टिस करने से शरीर का संतुलन और लचीलापन बढ़ सकता है. यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में भी मदद करता है. आयुष मंत्रालय ने पोस्टर जारी कर शलभासन करने की सलाह दी है.

क्या है शलभासन?

शलभासन योगा को अंग्रेज़ी में Locust Pose कहा जाता है. इस आसन में शरीर की मुद्रा टिड्डे (शलभ) जैसी दिखाई देती है, इसलिए इसे शलभासन कहा जाता है. यह आसन पीठ, कमर और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके अलावा इस योगासन की मदद से शरीर में पाचन तंत्र मजबूत होता है.

शलभासन के फायदे

पोश्चर सुधारने में मदद

इस आसन के करने से पोश्चर सुधरने में मदद मिलती है. जो लोग लंबे समय तक बैठे रहने की जॉब करते हैं उनकी पीठ झुक जाती है. इस योगासन को करने से झुकी पीठ सुधरने में मदद मिलती है.

पेट की मांसपेशियां एक्टिव

शलभासन करने से पेट की मांसपेशियों में सक्रियता बढ़ती है. जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती है वह इस योगासन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं.

शरीर में लचीलापन बढ़ता

पैरों, जांघो और कंधों की मांसपेशियों में सुधार होता है. इस योगासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है. वहीं जो लोग ज्यादा समय तक एक पोजीशन में काम करते हैं उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीके से नहीं हो पाता. ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के लिए आप शलभासन की प्रैक्टिस कर सकते हैं.

कमर दर्द में राहत

अगर आप कमर दर्द से परेशान हैं तो शलभासन योग कर सकते हैं. सही तरीके और रोजाना की प्रैक्टिस से कमर दर्द में राहत मिलता है. शलभासन करने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें.

आयुष मंत्रालय के अनुसार शलभासन योगासन की रोजाना प्रैक्टिस करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. बता दें कि जब मांसपेशियों में ब्लड सरर्कुलेशन बेहतर होता है तो डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्या नहीं होती. जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या परेशान करती है? उसके साथ ही जो लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहकर काम करते हैं वह इस योग को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुडौल कंधे पाने के लिए रोजाना 20 सेकंड करें ये योग, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

FAQs

1. शलभासन क्या है?

शलभासन एक योगासन है, जिसमें व्यक्ति पेट के बल लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाता है. यह आसन शरीर को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करता है.

2. शलभासन करने के क्या फायदे हैं?

शलभासन से कमर और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है.

3. शलभासन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

शलभासन हमेशा धीरे-धीरे करना चाहिए। कमर या रीढ़ की गंभीर समस्या होने पर विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही इसका अभ्यास करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments