Hair Care Tips For Summer: गर्मियों में बालों के झड़ने की समस्या आम होती है. तेज धूप, धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण स्कैल्प रूखी और बेजान हो जाती है, जिससे बालों की जड़े कमजोर हो जाती है. ऐसे में बालों को पोषण देने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए.
बालों को पोषण उनकी जड़ों से मिलता है. अगर आपकी स्कैल्प कमजोर है तो आपके बालों के झड़ने की समस्या बनी रहती है. इस बात को आप इस तरह से पता लगा सकते हैं, अगर आपको अपने सिर में डैंड्रफ, खुजली और जलन जैसी समस्या है तो आपकी स्कैल्प कमजोर है. ऐसे में आपके बालों की जड़ों में सही तरह से पोषण नहीं जा पाता. बालों की जड़ों को पोषण देने के लिए आप कुछ खास प्रकार के टिप्स अपना सकते हैं.
बालों की जड़ों को ऐसे मिलेगा पोषण
स्कैल्प में गंदगी
स्कैल्प में मौजूद गंदगी बालों की जड़ों को कमजोर बनाती हैं. ये गंदगी कहीं और से नहीं बल्कि हवा में मौजूद छोटे-छोटे होते हैं जो स्कैल्प पर चिपक जाते हैं, जो हमे आंखों से दिखाई नहीं देते. इसलिए बालों की जड़ों में ये गंदगी न बैठे इसके लिए आपको बाहर निकलने पर अपने सिर को ढक कर रखें. इसके अलावा हफ्ते में कम से कम 2 बार शैम्पू से सिर को साफ करें.
केमिकल प्रोडक्ट्स
बालों की जड़ों को कमजोर बनाने का काम केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स भी करते हैं. मार्किट में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जो स्कैल्प पर बुरा असर डालते हैं. इसलिए नेचुरल बैस्ड प्रोडक्ट ही खरीदें.
अनहेल्दी लाइफस्टाइल
आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति अनहेल्दी लाइफस्टाइल अपना रहा है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से भी बालों की जड़े कमजोर होती हैं. इसलिए कोशिश करें कि रोजाना कम से कम 10 से 15 मिनट एक्सरसाइज करें और इसके साथ ही हेल्दी ब्रैकफास्ट, लंच और डिनर करें. हेल्दी डाइट अपनाने से बालों की जड़ों को सही ढ़ंग से पोषण मिलेगा.
हीट टूल्स का इस्तेमाल
बदलते समय में हीट टूल्स का इस्तेमाल घर-घर में किया जाता है. हीट टूल्स का इस्तेमाल करने से भी बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है. इसलिए जितना हो सके कम हीट टूल्स का इस्तेमला करें. ये हीट टूल्स बालों को ज्यादा नुकसानदायक पहुंचाते हैं. बालों को जरूरत से ज्यादा हीट देने के कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती है.
यह भी पढ़ें: स्किन डलनेस दूर करेगा ये नेचुरल तरीका, घर पर ऐसे करें तैयार
FAQs
1. बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए संतुलित आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना, नियमित तेल मालिश करना और स्कैल्प को साफ रखना जरूरी है.
2. क्या पोषण की कमी से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं?
हां, प्रोटीन, आयरन और विटामिन की कमी से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं.
3. हीट टूल्स बालों की जड़ों को कैसे प्रभावित करते हैं?
ज्यादा गर्मी वाले हीट टूल्स बालों की नमी और प्राकृतिक तेल को कम कर देते हैं, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

