होमWellnessBeautyस्किन डलनेस दूर करेगा ये नेचुरल तरीका, घर पर ऐसे करें तैयार

स्किन डलनेस दूर करेगा ये नेचुरल तरीका, घर पर ऐसे करें तैयार

Rose Face Mist For Glowing Skin: गर्मी के मौसम में स्किन का ग्लो कहीं गुम हो जाता है. स्किन पर डलनेस आ जाती है.

Rose Face Mist For Glowing Skin: गर्मी के मौसम में स्किन का ग्लो कहीं गुम हो जाता है. स्किन पर डलनेस आ जाती है. ग्लो गुम हो जाने पर और स्किन डलनेस के गायब होने पर चेहरे मुरझाया हुआ लगता है. ऐसे में कई लोग फेश वॉश के साथ-साथ कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आपको नेचुरल तरीके से अपनी स्किन का ख्याल रखना है तो आप गुलाब फेस मिस्ट का प्रयोग कर सकते हैं.

आप चाहें तो इसे घर में भी आसानी से बना सकता है. गुलाब फेस मिस्ट स्किन को फ्रेश करने, नमी और ठंडक देने का काम करता है. यह स्किन की डलनेस कम करके नेचुरल तरीके से ग्लो लाने का काम करता है. इसके अलावा गुलाब फेस मिस्ट स्किन से एक्सट्रा ऑयल हटाने का काम भी करता है और गर्मी के कारण स्किन में हो रही जलन, खुजली को कम करके स्किन को फ्रेश और मुलायम बनाने का काम करता है.

कैसे बनाएं फेस मिस्ट

घर पर गुलाब फेस मिस्ट बनाने के लिए आपको गुलबा की ताजी पखुंड़ियां लेने होगी. इन्हें साफ पानी में अच्छे से धो लें. इसके बाद गर्म पानी में उबालें लें. पत्तियों को गर्म पानी में उबालने से पत्तियों का सारा रंग पानी में आ जाएगा. वहीं गर्म पानी पत्तियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व को खींच लेता है जिससे सारे पोषक तत्व पानी में आ जाते हैं. जब पानी ठंडा हो जाए, तो उसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. इन्हें रोजाना इस्तेमाल करें.

गुलाब की पत्तियों में पाए जाने वाले तत्व

गुलाब की पत्तियों में कई पोषक तत्व और नेचुरल कंपाउंड पाए जाते हैं. इनमें मुख्य रूप से विटामिन C, विटामिन A, विटामिन E और कुछ मात्रा में B-कॉम्प्लेक्स विटामिन भी शामिल होते हैं. इसके अलावा इनमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉइड्स, टैनिन, प्राकृतिक शर्करा और जरूरी तेला पाए जाते हैं. ये तत्व स्किन को हेल्दी बनाने का काम करता है.

ऐसे इस्तेमाल करें

गुलाब फेस मिस्ट को आप दिन में 2 से 3 बार इस्तेमला कर सकते हैं. बाहर जाने से पहले और घर आने के बाद भी चेहरे पर गुलाब मिस्ट का प्रयोग करें. इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे में फ्रेश लुक आएगा वहीं डलनेस मिटेगी. गुलाब फेस मिस्ट का प्रयोग बहुत आसान है और इसे डेली स्किन केयर रूटीन की तरह इस्तेमाल करें. सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें. फिर फेस मिस्ट को चेहरे से लगभग 15–20 सेमी दूरी पर रखकर हल्के से स्प्रे करें. इसे सीधे आंखों में जाने से बचाएं. स्प्रे करने के बाद इसे खुद सूखने दें या हल्के हाथों से थपथपाकर स्किन में समा जाने दें. इसे सुबह, दोपहर या मेकअप के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि स्किन फ्रेश और हाइड्रेटेड बनी रहे.

यह भी पढ़ें: नीम-तुलसी बचाएगी स्किन ब्यूटी, महंगे प्रोडक्ट की हो जाएगी छुट्टी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. स्किन डलनेस में गुलाब मिस्ट कैसे मदद करता है?

गुलाब मिस्ट त्वचा को ताजगी और नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा की डलनेस कम होती है और चेहरा चमकदार दिखाई देता है.

2. गुलाब मिस्ट का प्रयोग कैसे करना चाहिए?

चेहरे को साफ करने के बाद गुलाब मिस्ट को चेहरे पर हल्के से स्प्रे करें और कुछ मिनट तक सूखने दें. इसे दिन में 2–3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

3. गुलाब मिस्ट लगाने से त्वचा को क्या लाभ मिलते हैं?

गुलाब मिस्ट त्वचा को ठंडक देता है, त्वचा को हाइड्रेट रखता है और चेहरे की प्राकृतिक चमक बढ़ाने में मदद करता है.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments