Steroid Injection Side Effects: गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां स्थित एक युवक ने शानदार बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स और स्टेरॉड लिए. इसके लिए व्यक्ति ने जिम ट्रेनर की मदद ली. सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड से उसकी पूरी बॉडी खराब हो गई. हालांकि इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. साथ ही पुलिस को युवक की मेडिकल जांच रिपोर्ट भी सौंप दी गई है.
युवक ने इस मामले में जिम ट्रेनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लेकिन दूसरी तरफ जिम की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पर इस मामले ने एक बार फिर से लोगों के बीच स्टेरॉयड और सप्लीमेंट्स को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों के बीच एक बार फिर से इसे लेकर टेंशन होना शुरू हो जाती है.
ट्रेनर ने वसूल लिए 80 हजार
मामला इतना बड़ा कि व्यक्ति की बॉडी खराब हो गई. पीड़ित व्यक्ति विक्की ने इंदिरापुरम स्थित SSR फिटनेस जिम के मालिक गुलजार खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विक्की का कहना है कि जिम में वो केवल एक्सरसाइज करने जा रहे थे. लेकिन मालिक ने उन्हें अच्छी और शानदार बॉडी और अच्छी फिटनेस का झांसा दिया था. इसी झांसे में विक्की फंसा और उसने 80 हजार रुपये दिए. बताया गया कि ये 80 हजार रुपये की कुछ रकम UPI के जरिए और कुछ नकदी के जरिए हुई है. बदले में विक्की को दवाइयां और स्टेरॉयड इंजेक्शन दिए गए. इजेंक्शन्स ने अपना असर तो दिखाया लेकिन इसके साइड इफेक्टस भी हुए.
गंभीर रूप से डैमेज हो गया कूल्हा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की को गलत तरीके से इंजेक्शन दिए गए जिसका असर उसके पूरे शरीर पर पड़ा. इतना ही नहीं उनके कूल्हे का एक हिस्सा गंभीर रूप से डैमेज हो गया. वहीं जब मेडिकल जांच करवाई गई उस मेडिकल जांच की रिपोर्ट में सामने आया कि उन्हें ‘Avascular Necrosis यानी AVN नाम की एक गंभीर बीमारी हो चुकी है. इतना ही नहीं उनकी रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ कि उनकी ये बीमारी चौथे स्टेज पर पहुंच गई है. जिसके कारण उनका राइट साइ़ड के कूल्हे की हड्डी में खून की सप्लाई रुक गई है और वह अंदर से गलना शुरू होकर चपटी हो गई हैं. डॉक्टर का साफ कहना है कि ये स्टेयरॉयड लेने का नतीजा है.
पुलिस को शिकायत की दर्ज
इस जानकारी के सामने आते ही पीड़ित व्यक्ति विक्की ने इस पूरी घटना पर इंदिरापुरम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई. साथ ही ये आरोप लगाया कि जिम के मालिक ने जानबूझकर उसे गलत दवाइयां दी. नतीजा उसकी जान जाने तक का खतरा पैदा हो गया है. हालांकि पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए जिम के ट्रेनर के खिलाफ FIR दर्ज की है साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित का कहना है कि इस तरह के अनट्रेंड जिम ट्रेनर्स पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जो इस तरह से कई युवकों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: लोगों को चढ़ा बर्फ में नहाने का शौक, तेजी से फॉलो हो रहा ये ट्रेंड! जानें क्या होगा शरीर को नुकसान
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

