होमWellnessHome Remediesनकसीर आना किसी बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत! ध्यान रखें ये बातें

नकसीर आना किसी बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत! ध्यान रखें ये बातें

Remedies for Nose Bleeding: आपने अपने आसपास ऐसे बहुत से लोगों को देखा होगा जिनके नाक से खून निकलता है. ये समस्या गर्मियों के मौसम में ही दिखाई देती है.

Remedies for Nose Bleeding: आपने अपने आसपास ऐसे बहुत से लोगों को देखा होगा जिनके नाक से खून निकलता है. ये समस्या गर्मियों के मौसम में ही दिखाई देती है. खासकर बच्चों में इस तरह की समस्या नॉर्मल है. वहीं कई लोग इस समस्या से बहुत परेशान रहते हैं. समस्या को दूर करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. ऐसे में आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कुछ असरदार उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप इस समस्या को आराम से दूर कर सकते हैं.

दरअसल, गर्मी, शरीर में पानी की कमी या नाक के अंदर की झिल्ली सूखने की वजह से नाक से ब्लड निकलने की समस्या होती है. नाक से खून निकलने को आम भाषा में नकसीर छूटना कहा जाता है.

नकसीर के लिए घरेलू उपाय

ठंडी पट्टी लगाएं

गर्मी के मौसम में नाक से खून निकलने की समस्या आम है. अगर आपके आसपास किसी बच्चे को या फिर कोई व्यक्ति इस समस्या से परेशान है तो आप ठंडी पट्टी की सहायता ले सकते हैं. इसके लिए आप एक साफ सूती कपड़ा लें और इसे साफ पानी में भिगोकर गीला कर लें. या फिर आइस क्यूब रखें. अब इसे नाक और माथे पर लगाएं. ऐसा करने से नकसीर में आराम मिलेगा.

प्याज का रस

प्याज का रस भी नकसीर की समस्या में राहत देता है. प्याज के रस की एक-दो बूंदे रोजाना नाम में डालें. प्याज में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो खून को जमने में मदद करते हैं. दरअसल प्याज में नेचुरल गुण पाए जाते हैं जो नाक की सूखी और कमजोर नसों को शांत करने में मदद करते हैं.

तुलसी के पत्तों का रस

नकसीर समस्या में तुलसी के पत्तों का रस भी कारगर होता है. तुलसी के पत्तों की कुछ बूंदे रोजाना नाम में डालें. इन पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो नाक की अंदरूनी सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा इनमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो ब्लड वैसेल्स को मजबूत बनाते हैं और उन्हें टूटने से बचाते हैं.

ठंडा पानी सिर पर डालें

नाक से खून निकलने पर सिर पर ठंडा पानी डालें. सिर पर पानी डालने से शरीर का तापमान कम होता है. इससे नाक की सूजी हुई नसों पर दबाव घटता है और खून निकलना कम हो जाता है. ऐसा करने से ब्लड वैसेल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड कंट्रोल हो जाता है.

क्यों बहती है नकसीर?

ये समस्या गर्मियों के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है. क्योंकि गर्म वातावरण के कारण नाक की अंदरूनी स्किन सूखकर कमजोर हो जाती है. वहीं कई लोग तेज नाक साफ करते हैं, नाक में उंगली डालने चोट लगने के कारण भी ये समस्या हो जाती है. इंफेक्शन भी इसकी बड़ी वजह है. अधिक गर्मी, धूल और प्रदूषण भी इसका बड़ा कारण हैं. इस समस्या में नाक के अंदर की छोटी रक्त वाहिकाएं (blood vessels) फट जाती हैं या घायल हो जाती हैं. जिसके कारण नाक से खून निकलता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • नाक से खून आने पर खून को रोकने के लिए सिर को पीछे न झुकाएं. ऐसा करने से खून गले में जा सकता है.
  • तई लोग नाक से आ रहे खून को रोकने के लिए नाक को दबा देते हैं. ऐसा भी न करें. ऐसा करने से नाक की नसों पर जोर पड़ेगा.
  • गर्मियों के मौसम में ज्यादा गर्म और मसालेदार खाना खाने से बचें.
  • गर्मियों के मौसम में सेहत का पूरा ख्याल रखें. शरीर को हाइड्रेट न होने दें, तरल पदार्थ का सेवन करते रहें.
  • यदि नकसीर बार-बार या अधिक मात्रा में हो, तो यह किसी बड़े हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है. इसलिए समय रहते डॉक्टर से जरूर जांच कराएं.

यह भी पढ़ें: ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर डाई, बालों की सफेदी होगी दूर, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. गर्मी में नाक से खून क्यों निकलता है?

गर्मी में तेज तापमान और शुष्क हवा के कारण नाक की अंदरूनी नसें सूखकर कमजोर हो जाती हैं, जिससे नाक से खून निकल सकता है.

2. नाक से खून निकलने पर तुरंत क्या करना चाहिए?

सिर को थोड़ा आगे झुकाकर नाक के नरम हिस्से को हल्के से दबाना चाहिए और ठंडी पट्टी लगानी चाहिए ताकि खून बहना रुक जाए.

3. गर्मी में नाक से खून रोकने के लिए क्या सावधानी रखनी चाहिए?

पर्याप्त पानी पीना चाहिए, नाक को बार-बार न खुजाना चाहिए और बहुत गर्म व शुष्क वातावरण से बचना चाहिए.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments