Can white hair turn black naturally: आज के समय में बालों का सफेद होना आम समस्या बन चुका है. बदलते समय में तो छोटे बच्चों में समय से पहले ही बालों में सफेदी आ जाती है. वहीं छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक में ये समस्या गहराती जा रही है. यही वजह है कि घर के बड़े बुजुर्ग बालों को काला करने के लिए मार्किट से तरह-तरह के प्रोडक्ट खरीद लेते हैं. लेकिन सेहत के लिहाज से ये प्रोडक्ट फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं.
लेकिन सेहत के लिहाज से आप होम्योपैथी का सहारा ले सकते हैं. इसमें कुछ खास प्रकार की जड़ी बूटी के बारे में बताया गया है जिनकी मदद से बालों को नेचुरल काला किया जा सकता है. इन जड़ी बूटी की मदद से आप घर में ही घरेलु नुस्खा तैयार कर सकते हैं.
होम्यपैथी क्या है?
होम्योपैथी एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है, जिसमें बहुत कम मात्रा में दवा देकर शरीर को स्वयं ठीक होने में मदद की जाती है. इसकी शुरुआत जर्मनी के डॉक्टर Samuel Hahnemann ने 1796 में की थी. यह जैसा रोग, वैसी दवा सिद्धांत पर काम करता है.
अपनाएं होम्योपैथिक नुस्खे | Homeopathic Remedies for White Hair
भृंगराज और आंवला तेल
भृंगराज और आंवला दोनों ही बालों को पोषण देने का काम करता है. इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो बालों को पोषण देने का काम करता है. इसके अलावा ये बालों की जड़ों को मजबूती देने का काम भी करता है. इससे बालों के झड़ने की समस्या में राहत मिलता है.
ऐसे बनाएं इनसे तेल
- 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर.
- 2 बड़े चम्मच भृंगराज पाउडर.
- 4 बड़े चम्मच नारियल या फिर तिल का तेल.
- पहले नारियल या तिल के तेल को हल्का गर्म करें. जब भाप उठने लगे, तब उसमें आंवला और भृंगराज पाउडर डाल दें. इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं. ठंडा होने के बाद तेल को छान लें.
इस तेल को आप हल्का ठंडा करके अपने सिर पर लगाएं. हाथों से धीरे-धीरे मसाज करें. रातभर लगा रहने के बाद सुबह हर्बल शैम्पू से धो लें. इसे हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार लगा सकते हैं.
नारियल तेल और करी पत्ता
अगर आपने बालों को काला करना है तो आप नारियल तेल और करी पत्ता का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसकी मदद से घर पर नेचुरल तरीके से तेल बनाएं. बता दें कि करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है.
आसान तरीके से बनेगा तेल
- 15-20 ताजे करी पत्ते
- 5 चम्मच नारियल तेल
- एक पैन में नारियल तेल और करी पत्ते डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब पत्ते काले होने लगें, तब गैस बंद कर दें. तेल ठंडा होने के बाद छान लें.
नारियल और करी पत्ता का तेल लगाने के लिए अपने बालों को पहले वॉश कर लें. इसके बाद इसे अपने बालों की जड़ों में लगाएं. कुछ देर लगे रहने के बाद इसे हर्बल शैम्पू से धो ले. हफ्ते में 2 से 3 बार जरूर ट्राई करें. इससे बालों की जड़े मजबूत होती है.
नेचुरल हेयर डाई
नेचुरल हेयर डाई बनाने के लिए आपको हिना और इंडिगो चाहिए होगा. इसे बनाने के लिए आपको दोनों को एक बर्तन में निकाल लें. अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें. बता दें कि हिना बालों को कंडीशन करती है, जबकि इंडिगो नेचुरल ब्लैक रंग देने में मदद करता है.
अब बनेगा नेचुरल हेयर डाई
- 4 चम्मच हिना पाउडर
- 4 चम्मच इंडिगो पाउडर
- 1 चम्मच आंवला पाउडर
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर
- कैसे करें इस्तेमाल?
हिना को गुनगुने पानी की मदद से एक स्मूद पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को 4-6 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे बालों में 2 घंटे के लिए लगा रहने दें. वहीं इंडिगो पेस्ट तैयार कर तुरंत बालों पर लगाएं. इस पेस्ट को बालों पर 1 से 2 घंटे तक लगा रहने दें. इस पेस्ट की मदद से सफेद बाल नेचुरल ब्लैक होने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: स्किन का रंग पड़ गया काला? ग्लो लाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, मिनटों में रंग होगा साफ
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
1. बालों को कलर क्यों किया जाता है?
बालों को सुंदर दिखाने, सफेद बाल छिपाने और नया लुक पाने के लिए कलर किया जाता है.
2. बालों में कलर लगाने से पहले क्या करना चाहिए?
पहले बाल साफ करने चाहिए और एलर्जी टेस्ट करना चाहिए.
3. बालों को कलर करने के बाद क्या सावधानी रखनी चाहिए?
अच्छे शैम्पू का उपयोग करना चाहिए और बालों को ज्यादा धूप से बचाना चाहिए.

