होमWellnessHome Remediesस्किन का रंग पड़ गया काला? ग्लो लाने के लिए अपनाएं ये...

स्किन का रंग पड़ गया काला? ग्लो लाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, मिनटों में रंग होगा साफ

Tanning Hatane Ke Liye Home Remedies: टैनिंग की समस्या सिर्फ चेहरे पर नहीं होती बल्कि हाथों और पैरों पर भी होता है. बचने के लिए अपनाएं ये उपाय.

Tanning Hatane Ke Liye Home Remedies: गर्मी का मौसम न सिर्फ बीमार करता है, बल्कि ये टैनिंग की समस्या भी देता है. टैनिंग में स्किन का रंग काला और ब्राउन हो जाता है. ऐसे में कई लोग घरेलु नुस्खे ढूंढते हैं. आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे किचन के कुछ ऐसे सामानों की जिनकी मदद से आप टैनिंग की समस्या को दूर रख सकते हैं.

आपको बता दें कि टैनिंग की समस्या सिर्फ चेहरे पर नहीं होती बल्कि हाथों और पैरों पर भी होता है. गर्मियों में इंसान गर्मी से बचने के लिए इस तरह से ड्रेसअप कैरी करता है जिससे उसे गर्मी न लगे. लेकिन इसी कारण से जो शरीर धूप के संपर्क में आता है जिस कारण बॉडी पर टैनिंग की समस्या होने लगती है. लेकिन टैनिंग को हटाने के लिए आप कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकते हैं.

टैनिंग हटाने के लिए घरेलू उपाय

बेकिंग सोडा और नींबू का रस

गर्मियों में टैंनिग हटाने के लिए ये सबसे आसान तरीका है. दरअसल ये आपकी किचन में ही आसानी से रखी मिल जाएगी. सबके घरों में खाना बनाने के लिए बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल होता है. आपको टैनिंग हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का रस लेना है. एक बर्तन में बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिला लें. अब इसमें थोड़ा-सा टूथपेस्टभी डालें. इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें. वहीं पेस्ट को अपनी टैनिंग वाली जगह पर लगाएं. नींबू के छिलके की मदद से कुछ देर स्क्रब करें और फिर पैरों को साफ पानी से धो लें. पैरों को धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

आलू का रस और दही

टैनिंग हटाने के लिए आलू का रस और दही भी कारगर उपाय है. इसे इस्तेमाल करने के लिए आलू को कस कर इसका रस निकाल लें. आलू के रस में दही मिलाएं. इस पेस्ट को अपने टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं. पेस्ट को 15-20 मिनट पैरों पर लगे रहने दें. इसके बाद पैरों को साफ पानी से अच्छे से धो लें. बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है.

बेसन और दही

शरीर से टैनिंग हटाने के लिए किचन में मौजूद बेसन भी बढ़िया रिजल्ट देती है. बेसन और दही का पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरी में 3-4 चम्मच बेसन लें और इसमें दही मिला लें. बेसन दही के पेस्ट में को पैरों पर अच्छी तरह से लगा लें. इस पेस्ट को लगभग 15-20 मिनट लगा रहने दें. इसके बाद पैरों को धो लें.

टैनिंग की समस्या क्यों होती है?

टैनिंग (Tanning) की समस्या तब परेशान करती है, जब स्किन सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों के संपर्क में आती है. जब धूप स्किन पर पड़ती है, तो स्किन अपनी सुरक्षा के लिए मेलेनिन (Melanin) नामक पिगमेंट का उत्पादन बढ़ा देती है, जिससे स्किन का रंग गहरा या काला पड़ जाता है. इसे ही टैनिंग कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: त्रिफला के चमत्कारिक फायदे, पाचन से जुड़ी समस्याएं रहेगी दूर, जानें सेवन का सही तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. हाथों-पैरों की टैनिंग क्यों होती है?

ज्यादा धूप में रहने से टैनिंग हो जाती है.

2.टैनिंग हटाने के लिए क्या करें?

नींबू, दही और एलोवेरा का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है.

3. टैनिंग से बचाव कैसे करें?

धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments