होमWellnessHome Remediesत्रिफला के चमत्कारिक फायदे, पाचन से जुड़ी समस्याएं रहेगी दूर, जानें सेवन...

त्रिफला के चमत्कारिक फायदे, पाचन से जुड़ी समस्याएं रहेगी दूर, जानें सेवन का सही तरीका

Herbs For Digestion Treatment: पेट से जुड़ी समस्या के लिए अक्सर घरेलु नुस्खे अपनाए जाते हैं. ये नुस्खे कारगह होने के साथ-साथ लाभदायक भी होते हैं.

Herbs For Digestion Treatment: पेट से जुड़ी समस्या के लिए अक्सर घरेलु नुस्खे अपनाए जाते हैं. ये नुस्खे कारगह होने के साथ-साथ लाभदायक भी होते हैं और सेहत के लिहाज से सही भी माने जाते हैं. इसलिए कई घरों में पेट में दर्द, अपच की समस्या, गैस एसिडिटी होने पर तुरंत कुछ घरेलु उपचार किए जाते हैं. वहीं आयुर्वेद में कुछ खास प्रकार की जड़ी बूटियों का जिक्र भी किया गया है जो पेट से जुड़ी समस्या में राहत देने का काम करते हैं.

दरअसल आयुर्वेद में हरड़ (हरितकी), आंवला (आमलकी), और बहेड़ा (विभीतकी) को ‘त्रिफला’ के रूप में जाना जाता है, जिसे एक महाऔषधि या ‘रसायन’ (rejuvenator) माना गया है. ये महाऔषधि पेट से जुड़ी समस्या में अमृत के समान काम करता है. ये पाचन तंत्र को मजबूत कर कब्ज, गैस, एसिडिटी, और अपच को दूर करने में बेहद मददगार साबित होता है. चलिए जानतें है इनके चमत्कारिक फायदे.

त्रिफला के चमत्कारिक फायदे | Ayurvedic Health Benefits of Triphala

आंवला करेगा पाचन मजबूत

आयुर्वेद में आंवला को अमृत फल बताया गया है. जो त्रिदोष वात, पित्त, कफ को संतुलित करता है. इसके सेवन से पेट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती. इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पांचन तंत्र को मजबूत करता है. आंवला खाने से गैस, एसिडिटी की समस्या भी दूर रहती है और पेट में होने वाला दर्द में भी आराम मिलता है.

ऐसे करें आंवला का सेवन

आप आंलवा का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं. 1–2 चम्मच आंवला जूस को गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है. इसके अलावा आधा चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन बेहतर होता है. वहीं आंवला मुरब्बा खाने से भी पेट को ठंडक मिलती है और दर्द कम होता है.

हरड़ खाने से सुधरेगा डाइजेशन

हरड़ (Harad), जिसे आयुर्वेद में हरितकी (Terminalia chebula) कहा जाता है, एक अत्यंत गुणकारी और दिव्य जड़ी-बूटी है. इसे पेट के रोगों, विशेषकर कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

हरितकी (हरड़) का सेवन ऐसे करें

पेट की समस्या में राहत पाने के लिए आधा चम्मच हरड़ पाउडर को गुनगुने पानी के साथ रात में सोने से पहले लें. इसके सेवन से कब्ज और पेट दर्द में आराम मिलेगा. इसके अलावा हरड़ को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. वहीं छोटी मात्रा में हरड़ पाउडर को शहद के साथ लेने से पेट की गैस और दर्द में राहत मिलता है.

बहेड़ा से पेट दर्द में मिलेगा आराम

बहेड़ा (Baheda) पेट दर्द और पेट से जुड़ी कई समस्याओं में बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम सुधरता है और पेट की खराबी को कम करने में मदद करता है. आयुर्वेद में बहेड़ा को पाचन संबंधी समस्या दूर करने के अलावा श्वसन और बालों के लिए भी फायदेमंद बताया है.

बहेड़ा का सेवन का सही तरीका

आधा चम्मच बहेड़ा पाउडर को गुनगुने पानी के साथ दिन में 1 बार लेने से पाचन बेहतर होता है और पेट दर्द में आराम मिलता है. बहेड़ा, हरड़ और आंवला को मिलाकर बने त्रिफला चूर्ण का सेवन रात में गुनगुने पानी के साथ करने से पेट साफ रहता है और दर्द में राहत मिलती है. इसके अलावा बहेड़ा को पानी में उबालकर हल्का काढ़ा बनाकर पीने से पेट की सूजन और गैस कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बनाएं हर्बल शैम्पू, डैंड्रफ और खुजली से मिलेगी राहत, इस्तेमाल से पहले जानें जरूरी बातें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. हरड़, बेहड़ा और आंवला किस नाम से प्रसिद्ध हैं?

हरड़, बेहड़ा और आंवला को मिलाकर “त्रिफला” कहा जाता है.

2. आंवला पाचन के लिए कैसे लाभकारी है?

आंवला शरीर को ठंडक देता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.

3. हरड़ और बेहड़ा का उपयोग क्यों किया जाता है?

हरड़ और बेहड़ा पाचन सुधारने, कब्ज दूर करने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए उपयोग किए जाते हैं.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments