होमWellnessBeautyमेकअप के बाद ये एक गलती स्किन पर ला सकती झुर्रियां, जानें...

मेकअप के बाद ये एक गलती स्किन पर ला सकती झुर्रियां, जानें बचने के टिप्स

How can I make my face look younger naturally: समय के साथ स्किन पर फाइनलाइन्स आना तो ठीक है, लेकिन अगर ये समय से पहले आ जाए तो चिंता का कारण है.

How can I make my face look younger naturally: समय के साथ स्किन पर फाइनलाइन्स आना तो ठीक है, लेकिन अगर ये समय से पहले आ जाए तो चिंता का कारण है. ऐसे में कई लोग एंटि एजिंग क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं. लेकिन समय से पहले स्किन पर फाइनलाइन्स आने का एक कारण आपकी गलत स्किन केयर रूटीन फॉलो करना भी हो सकता है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आपकी वे कौन सी आदतें हैं जो स्किन को समय से पहले बूढ़ी बना रही है.

सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से आप अपनी स्किन को लंबे समय तक ग्लोइंग और फाइनलाइन्स से बचा सकते हैं. ऐसे में आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आपकी स्किन फाइनलाइन्स से भी बची रहेगी. इसलिए आपको सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करने की जरूरत है. चलिए जानतें हैं स्किनकेयर से जुड़ी किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

इन गलत‍ियों को करने से बचें

सुबह का रूटीन कभी स्‍क‍िप न करें

स्किन केयर में सुबह का रूटीन रोजाना फॉलो करें. सुबह स्किन केयर रूटीन में चेहरे को टोनर, सीरम, मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन की मदद से साफ करें. सुबह का स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से ये स्किन को दिनभर धूल, धूप और प्रदूषण से बचाने का काम करता है. स्किन को हेल्दी और मुलायम बनाने के साथ ग्लो लाने में भी मदद करता है.

एक्सफोलिएट करना न भूलें

समय-समय पर स्किन को एक्सफोलिएट करते रहे. ऐसा करने से स्किन की डेड सेल्स हट जाती है. साथ ही ये स्किन से धूल, मिट्टी और एक्सट्रा ऑयल हटाने में भी मदद करता है. डेट सेल्‍स के कारण स्किन बूढ़ी दिखने लगती है. इसलिए एक्सफोलिएट करना जरूरी है. स्किन एक्सफोलिएशन हफ्ते में 1–2 बार करना चाहिए.

मेकअप रिमूव कर सोएं

कई लोग मेकअप के साथ सो जाते हैं. भूलकर भी मेकअप के साथ कभी न सोएं. बिस्तर पर जाने से पहले एक बार अपने मेकअप वाले चेहरे को जरूर धोएं. मेकअप के साथ सोने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिसके कारण एक्ने, ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ जाती है. वहीं पूरी रात मेकअप लगे रहने से स्किन सांस नहीं ले पाती और समय के साथ वह सूखी और बेजान हो जाती है. इसके अलावा स्किन पर समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखाई दे सकती हैं. इसलिए मेकअप के साथ सोने की गलती कभी न करें.

सनस्‍क्रीन लगाना न भूलें

सनस्क्रीन लगाना कभी न भूले. अपने स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन को जरूर शामिल करें. बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूले. सनस्क्रीन ने लगाने से समय से पहले आपकी स्किन झुर्रियां, हाइपरपिग्मेंटेशन और रूखेपन का शिकार हो जाएगी. इसलिए बाहर जाने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाकर जाएं.

गले और गर्दन के आसपास करें स्किन केयर

स्किन केयर रूटीन करते समय आपको चेहरे के साथ-साथ अपने गले के आसपास वाले हिस्से पर भी ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि यहां की स्किन से भी उम्र का पता चल सकता है. स्किन केयर रूटीन में गले और गर्दन, साथ ही गर्दन के नीचे छाती और कंधों तक स्किन केयर करें. एक्सपर्ट के अनुसार गर्दन और गले की स्किन भी चेहरे की तरह धूल, धूप और प्रदूषण के थपेड़ों से खराब हो जाती है. सही देखभाल न मिलने पर यहां कालापन, रूखापन और झुर्रियों की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए चेहरे के साथ-साथ गले और गर्दन की स्किन केयर करना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: चीनी से तैयार करें स्क्रब, पार्लर जानें की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर ऐसे करें मैनीक्योर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. मेकअप करने के बाद सबसे बड़ी गलती क्या नहीं करनी चाहिए?

मेकअप करने के बाद चेहरे को बार-बार हाथ नहीं लगाना चाहिए.

2. मेकअप हटाए बिना सोने से क्या नुकसान हो सकता है?

इससे त्वचा के रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और पिंपल्स की समस्या हो सकती है.

3. मेकअप के बाद त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए?

दिन के अंत में मेकअप अच्छी तरह साफ करके मॉइश्चराइज़र लगाना चाहिए.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments