How To Do Manicure At Home: हम महिलाएं अपने चेहरे का तो खूब ख्याल रखती हैं, लेकिन हाथों की केयर करना भूल जाती है. हाथों की केयर भी उतनी ही जरूरी है जितनी चेहरे की. दरअसल रोजाना के काम खासकर किचन के काम हमारे हाथों की खूबसूरती छीन लेते हैं, जिससे हाथों की स्किन बेजान, रूखी और सख्त हो जाती है. लेकिन मैनीक्योर की मदद से हाथों की चमक वापस लाई जा सकती है.
कई महिलाओं को लगता है मैनीक्योर किसी पार्लर में जाने पर ही हो सकेगा, लेकिन कुछ सिंपल टिप्स की मदद से इसे आसानी से घर पर भी ट्राई कर सकती हैं. जी हां, आज के आर्टिकल में हम जानेंगे घर पर मैनीक्योर करनी की आसान टिप्स. चलिए जानते हैं.
चीन की मदद से करें मैनीक्योर
मैनीक्योर करने के लिए कहीं पार्लर जाने की जरूरत नहीं बल्कि आप घर पर ही चीनी की मदद से मैनीक्योर फॉर्मूला तैयार कर सकते हैं. बता दें कि चीनी स्किन पर नेचुरल स्क्रब की तरह काम करती है. यह हाथों की बेजान स्किन को उतारने में मदद करती है. इसके अलावा ये नाखूनों के आसपास जमी गंदगी को हटाने में भी मदद करती है. चीनी की मदद से किया गया मैनीक्योर भी हाथों की स्किन को मुलायम, साफ और हाथों की रूखी स्किन में वापस जान डालने का काम करती है. आप चीनी को शहद, नारियल का तेल या नींबू के साथ मिलाकर इसका स्क्रब तैयार कर सकते हैं.
ऐसे तैयार करें स्क्रब
एक बर्तन में कुछ मात्रा में चीनी ले. अब इसमें नीबू का रस और शहद डाल लें. अगर आपके हाथ की स्किन बेजान और रूखी है तो इसमें आप कुछ बूंद नारियल के तेल और ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं. इनके नेचुरल गुण बेजान स्किन में नमी लौटाने का काम करेंगे. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें. अब आपका चीनी का स्क्रब तैयार है.
घर पर मैनीक्योर करने का तरीका
- पुरानी नेल पॉलिश हटाएं: नेल पॉलिश रिमूवर से नाखून साफ करें.
- नाखून काटें और आकार दें: नेल कटर और नेल फाइल की मदद से नाखूनों को मनचाहा आकार दें.
- हाथों को गुनगुने पानी में भिगोएं: एक बाउल में गुनगुना पानी लें. उसमें थोड़ा शैम्पू या नमक डाल सकते हैं. इसके बाद 5–10 मिनट तक हाथ डुबोकर रखें ताकि त्वचा नरम हो जाए.
- स्क्रब करें: तैयार शुगर स्क्रब को हाथों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. ऐसा करने से स्किन की डेड स्किन हट जाएगी. मसाज करने के बाद हाथों को साफ पानी से धो लें.
- मॉइस्चराइज़र लगाएं: हाथों पर क्रीम या लोशन लगाकर अच्छी तरह मसाज करें.
- नेल पॉलिश लगाएं: पहले बेस कोट, फिर नेल पॉलिश और अंत में टॉप कोट लगाएं.
यह भी पढ़ें: समय से पहले बूढ़ा बना रही आपकी ये आदतें! गलती जानकर करें लाइफस्टाइल में बदलाव
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
1. मैनीक्योर करते समय उपकरण साफ क्यों रखने चाहिए?
साफ उपकरण इस्तेमाल करने से संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाव होता है.
2. क्यूटिकल को ज्यादा क्यों नहीं काटना चाहिए?
क्यूटिकल नाखूनों को संक्रमण से बचाते हैं, इसलिए इन्हें ज्यादा काटने से नुकसान हो सकता है.
3. मैनीक्योर के बाद मॉइस्चराइज़र क्यों लगाना चाहिए?
मॉइस्चराइज़र लगाने से हाथों की त्वचा मुलायम रहती है और रूखापन कम होता है.

