होमWellnessBeautyसमय से पहले बूढ़ा बना रही आपकी ये आदतें! गलती जानकर करें...

समय से पहले बूढ़ा बना रही आपकी ये आदतें! गलती जानकर करें लाइफस्टाइल में बदलाव

Early Ageing Signs: आप अपनी लाइफस्टाइल का कितना ख्याल रखते हैं आपके लुक्स से अंदाजा लगाया जा सकता है. कुछ लोगों के चेहरे पर कम उम्र में बुढ़ापा नजर आने लगता है.

Early Ageing Signs: आप अपनी लाइफस्टाइल का कितना ख्याल रखते हैं आपके लुक्स से अंदाजा लगाया जा सकता है. दरअसल कुछ लोगों के चेहरे पर कम उम्र में ही बुढ़ापा नजर आने लगता है. ऐसा सिर्फ आपके खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है. हम अपनी डेली लाइफ में कुछ ऐसी गलतियां जरूर करते हैं जो हमें यंग और फिट दिखने से रोकती है.

यही आदतें हमारे शरीर पर हमारे लुक्स पर बुरा असर डालती है. हालांकि ये सभी होने से पहले शरीर कुछ संकेत जरूर देता है. अगर आप इन्हें सुधार लें तो संभव है कि ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े. आपके डेली लाइफ में खराब आदतों में देर से सोना, देर से खाना खाना, स्ट्रेसस पानी कम पीना और फिजिकल एक्टीविटी में काफी कमी लाना. यही आदत हमारी स्किन और बॉडी दोनों को बूढ़ा बना देती है. इसलिए शरीर को अंदर से फिट रखने के लिए आपको इन्हें चेंज करना होगा.

ऐसे लाइफस्टाइल का क्या होता असर

अब ऐसे लाइफस्टाइल का क्या असर पड़ता है इसपर बात की जाए तो इसका असर चेहरे पर झुर्रियां, थकान, बालों के झड़ने, एनर्जी में कमी होना. इस तरह की समस्या होने लगती है. लेकिन लोग इन सिग्नल्स को इग्नोर करते हैं क्योंकि ये काफी नॉर्मल लगता है. पर ऐसी छोटी छोटी गलतियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यही चीजें आगे चलकर बॉडी पर बुरा असर डालती हैं.

आम हो गई है ये आदत

एक रिपोर्ट के अनुसार आज के समय में लोगों को देर रात तक जागने की आदत हो चुकी है. देर रात तक जाकर कुछ लोग काम करते हैं, तो कुछ लोग वेब सीरीज, रील स्क्रॉल करना. इस तरह के लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं. नतीजा स्लीप साइकल डिस्टर्ब होना, आप पूरी नींद के साथ नहीं उठते. अब इसका असर पड़ता है हमारी स्किन पर. जल्दी बूढ़ा दिखने लगे हैं. आंखों के नीचे डार्क सर्कल, इस तरह की समस्या होने लगती है.

वहीं आज के समय में लोगों को घर के खाने में वो टेस्ट वो मजा नहीं आता. नतीजा बाहर का खाना, जंक फूड्स का सेवन काफी शुरू हो चुका है. ये धीरे-धीरे हमारी सेहत को और अधिक नुकसान पहुंचा रहा है. चेहरे पर पिंपल्स का कारण बन सकता है. इसलिए अपनी डाइट को चेक कीजिए. अगर अधिक चीनी, नमक, प्रोसेस्ड फूड का सेवन आप करते हैं तो उसे रोकें. क्योंकि यही एंजिंग के प्रोसेस को तेज कर सकते हैं.

स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन, फिजिकल एक्टीविटी की कमी

ऐसे लाइफस्टाइल में सबसे आम में गिनी जाने वाली और जिनका सबसे अधिक जिक्र होता है, वो है हाइड्रेशन लोग अपने आप को हाइड्रेट नहीं रखते हैं. कम पानी पीते हैं. नतीजा स्किन की ग्लोइंगनेस खो जाती है. आप जल्दी बूढ़े लगते लगते हैं. वहीं स्ट्रेस की अगर बात करें तो कई लोग स्ट्रेस को मैनेज नहीं कर पाते. ये काफी बड़ी समस्या बनता है. इसलिए अपने स्ट्रेस को मैनेज करें. वहीं फिजिकल एक्टीविटी में कमी. काम के सिलसिले में लगातार एक ही जगह बैठे रहना. घंटों एक ही जगह बैठे रहना भी शरीर खराब करता है. जो की आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल से कोसों दूर है. इसलिए इसपर ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: वर्कआउट से आएगा नेचुरल स्किन ग्लो, सहेलियां पूछेंगी चेहरे पर क्या लगाया?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments