Glowing Skin In Summer: तेज गर्मी, पॉल्यूशन, धूल-मिट्टी, सनबर्न इन सभी समस्याओं से अपनी स्किन को बचा पाना एक टास्क सा लगता है. कई लोग अपनी स्किन को लेकर हाइली कंसर्न रहते हैं. लेकिन कुछ लोग इन्हीं सब चीजों को डार्क या फिर डल स्किन का एक कारण मान लेते हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा है? क्या इन्हीं सब चीजों के कारण आपकी स्किन डल हो रही है?
अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो ये जानकारी आपका ये भ्रम तोड़ देगी. दरअसल स्किन ग्लो का राज आपकी हेल्थ से भी जुड़ा हुआ होता है. ये सभी फैक्टर्स एक कारण हो सकते हैं. लेकिन आपकी हेल्थ भी एक बड़ा कारण है. यही कारण है कि पहाड़ी इलाकों में जो लोग रहते हैं उनकी स्किन काफी ग्लो करती है. बाकी लोगों से अधिक ग्लोइंग स्तिन होती है.
सेहत का स्किन के लिए अहम रोल
आपने देखा होगा कि पहाड़ी लोगों की हमेशा लोग सुंदरता, ग्लोइंग स्किन को लेकर तारीफ करते हैं. इसके पीछे उनकी हेल्थ का अहम रोल है. दरअसल अच्छा खानपान, अच्छी हवा काफी अहम रोल रहता है. साथ ही आप कितने एक्टिव हैं आपके इनर ऑर्गन्स ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं एक हेल्दी स्किन का राज इनमें छिपा हुआ होता है. इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो सिर्फ मेकअप से नहीं काम चलेगा अपनी वेलनेस का भी आपको खास ख्याल रखना चाहिए.
कौन सी आदते बिगाड़ रही स्किन
गौर किया जाए कि आखिर वो कौन सी आदत है जिसके कारण स्किन ग्लोइंग नहीं हो पाती. क्योंकि खाना सभी बराबार ही खाते हैं. हर व्यक्ति अपने अनुसार पौष्टिक आहार लेने की कोशिश करता है. लेकिन आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब हो चुका है. जैसे देर से सोकर उठना, अधिक तला-भुना हुआ खाना, फिजिकली एक्टिव न रह पाना. इस तरह की आदतें हमारी बॉडी तो खराब कर रही रही है. इसके साथ-साथ इसका असर हमारे बालों और स्किन इन तीनों पर पड़ता है.
ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें?
ग्लोइंग स्किन पाना आप ही हाथों में है. अपनी डाइट अच्छी रखकर, फिजिकल एक्टिवीटी करना, नींद पूरी लेना, स्ट्रैस को मैनेज करना. ये कुछ टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. अगर आप अपनी डाइट अच्छी रखते हैं, तो आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. अपनी डाइट में विटामिन सी रिच उसके साथ-साथ कुछ पोषक तत्व शामिल करें. जैसे ताजे और सीजनल फ्रूट्स वेजिटेबल्स डाइट को शामिल करें. जब आप ये फॉर्मुला अपनाएंगे तो ऑटोमैटिकली नैचुरल ग्लो पा सकेंगे.
फिजिकली खुदको रखें एक्टिव
खुदको फिजिकली एक्टिव रखना काफी अहम होता है. वर्कआउट, सैर अपने शरीर को एक्टिव रखने से स्किन को कई फायदे मिलते हैं. एक्सपर्ट्स का भी ऐसा मानना है कि अगर आप अधिक एक्टिव रहते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. बॉडी को ऑक्सीजन मिलता है. शरीर के कई हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचता है. जो हमारी स्किन को ग्लो करने में हमारी मदद करता है. ऐसे टॉक्सिन्स पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन ग्लो हो जाती है.
स्ट्रेस कम करें और नींद पूरी लें
ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने दिमाह को शांत रखें. क्योंकि स्ट्रेस हमारी सेहत पर तो असर डालता ही है इसी के साथ स्किन के ग्लो को भी प्रभावित करता है. अगर आप अधिक स्ट्रेस में रहते हैं, तो पिंपल्स, डलनेस, प्रीमेच्योर एजिंग की समस्या हो सकती हैं. इसलिए स्ट्रेस को कम करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होगा. वहीं अपनी नींद को पूरा करें. स्लीप साइकल में बदलाव लाने से सेल्स रिपेयर हो जाते हैं. धूप और गंदगी से हुए डैमेज की भरपाई होती है. कहते हैं कि इस दौरान हमारा ब्लड फ्लो भी सही होता है जिससे स्किन तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पहुंच पाते हैं और ये नेचुरली ग्लो करती है.
यह भी पढ़ें: Glowing Skin: चेहरे की लौटेगी चमक, कराएं ये ट्रीटमेंट
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

