होमWellnessBeautyGlowing Skin: चेहरे की लौटेगी चमक, कराएं ये ट्रीटमेंट

Glowing Skin: चेहरे की लौटेगी चमक, कराएं ये ट्रीटमेंट

Beauty Treatment For Glowing Skin: स्किन समस्या के लिए कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट काफी लाभकारी हो सकते हैं. ये ट्रीटमेंट स्किन की चमक को वापस लौटाते हैं.

Beauty Treatment For Glowing Skin: स्किन समस्या के लिए कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट काफी लाभकारी हो सकते हैं. ये ट्रीटमेंट स्किन की गायब चमक को वापस लौटाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप भी स्किन समस्या की वजह से परेशान हैं तो इन ट्रीटमेंट की मदद से आप चमक को वापस ला सकते हैं. बस उन्हें करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

ब्यूटी ट्रीटमेंट (Beauty Treatments) स्किन की कई तरह की समस्याओं को दूर करता है, जैसे पिंपल्स, दाग-धब्बे, टैनिंग, ड्रायनेस और झुर्रियों की समस्याओं में मदद करता है. ब्यूटी ट्रीटमेंट स्किन को अंदर से पोषण देकर साफ करके नमी प्रदान करने का काम करता है. सात ही ये स्किन को मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनाता है.

ये ब्यूटी ट्रीटमेंट स्किन समस्या में देंगे राहत

फेस मास्क

ये भी एक प्रकार के स्किन ट्रीटमेंट में आता है। आजकल बाजार में तमाम तरह के मास्क आते हैं, जिनमें क्लींजर मास्क, हाइड्रेटिंग मास्क, और ब्राइटनिंग मास्क सबसे अहम हैं। इन फेस मास्क का काम त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसको निखारना भी है। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार फेस मास्क इस्तेमाल करें.

केमिकल पील

केमिकल पील ट्रीटमेंट की मदद से आप स्किन की डेड स्किन हटवा सकते हैं. केमिकल पील ट्रीटमेंट तीन तरह की होती है, जिसमे में लाइट पील, मीडियम पील और डीप पील शामिल हैं. वहीं हर केमिकल पील ट्रीटमेंट अलग तरह का होता है. वहीं केमिकल पील व्यक्ति के स्किन टाइप पर भी निर्भर करता है. इसलिए इस ट्रीटमेंट को कराने से पहले स्किन टाइप जरूर चेक करें.

हाइड्रा फेशियल

हाइड्रा फेशियल एक अत्याधुनिक, मेडिकल-ग्रेड फेशियल ट्रीटमेंट है जो 30-60 मिनट में त्वचा को गहराई से साफ (deep clean), एक्सफोलिएट, हाइड्रेट और पोषित करने का काम करती है. इस ट्रीटमेंट की मदद से स्किन की गंदगी, डेड स्किन और ब्लैकहेड्स भी आसानी से हट जाते है. ये ट्रीटमेंट सीरम के साथ त्वचा को नमी प्रदान करती है, जिससे तुरंत चमक और निखार (glow) मिलता है.

ब्यूटी ट्रीटमेंट से पहले जानें ले जरूरी बातें

स्किन काफी सेंसेटिव होती है: ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने से पहले अपनी स्किन टाइप का जानना जरूरी है. क्योंकि सेंसेटिव स्किन वालों के लिए ट्रीटमेंट के समय खास ध्यान देना होता है. जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव होती है. वह स्किन इस तरह के ट्रीटमेंट को सहन नहीं कर पाती. स्किन जल सकती है, एलर्जी हो सकती है. इसिलए कभी भी ट्रीटमेंट लेने से पहले स्किन टाइप मालूम होना चाहिए.

ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में जान लें: ट्रीटमेंट लेने से पहले आपको प्रोडक्ट्स की जानकारी का होना भी जरूरी है. इसिलए पहले स्किन एक्सपर्ट से पूरी बात करें, उसके बाद इस तरह के ट्रीटमेंट लें.

हाथ की स्किन पर पैच टेस्ट करें: ट्रीटमेंट लने से पहले हमेशा प्रोडक्ट्स का पैच टेस्ट करें. पैच टेस्ट के लिए प्रोडक्ट्स की थोड़ी मात्रा कान के पीछे या कोहनी के अंदर के हिस्से पर लगाएं, उसे 24 घंटे तक रहने दें. अगर किसी प्रकार की जलन, रैशेज या खुजली जैसी समस्या हो रही है तो सतर्क हो जाएं.

प्रोडक्ट्स को डायरेक्टली अप्लाई न करें: ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं. इसिलए इन्हें डायरेक्टली अप्लाई नहीं करना चाहिए. स्किन पर पैच टेस्ट करें. अगर किसी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ता तो आप आसानी से प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Gel Nails सेहत के लिए खतरनाक, स्किन कैंसर का बनता कारण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. स्किन ट्रीटमेंट क्या होता है?

स्किन ट्रीटमेंट वह प्रक्रिया है जिसमें त्वचा की सफाई, पोषण और देखभाल की जाती है ताकि वह स्वस्थ और चमकदार बनी रहे.

2. स्किन ट्रीटमेंट किन समस्याओं में मदद करता है?

यह पिंपल्स, दाग-धब्बे, टैनिंग, झुर्रियां और ड्रायनेस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है.

3. स्किन ट्रीटमेंट कितनी बार करवाना चाहिए?

सामान्यतः महीने में एक बार स्किन ट्रीटमेंट करवाना अच्छा माना जाता है, लेकिन यह आपकी त्वचा के प्रकार पर निर्भर करता है.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments