होमWellnessBeautyGel Nails सेहत के लिए खतरनाक, स्किन कैंसर का बनता कारण

Gel Nails सेहत के लिए खतरनाक, स्किन कैंसर का बनता कारण

Gel Nails: क्या आप भी जेल नेल्स मैनीक्योर करवाते हैं? अगर आपका जवाब हां में है तो आज के आर्टिकल में हम आपको जेल नेल्स से होने वाले नुकसान के बारे में बातएंगे.

Gel Nails: क्या आप भी जेल नेल्स मैनीक्योर करवाते हैं? अगर आपका जवाब हां में है तो आज के आर्टिकल में हम आपको जेल नेल्स से होने वाले नुकसान के बारे में बातएंगे. चलिए जानते हैं.

दरअसल जेल नेल्स (Gel Nails) एक फेमस मैनीक्योर तकनीक है, जिसमें यूवी (UV) या एलईडी (LED) लैंप के नीचे सुखाकर जेल पॉलिश लगाई जाती है. यह 3-4 सप्ताह तक बिना टूटे या फीके पड़े (chip-free) चमकदार फिनिश देते हैं, जो सामान्य पॉलिश से बहुत अधिक टिकाऊ है. ये नाखूनों को मजबूती प्रदान करते हैं लेकिन बार-बार मैनीक्योर कराने से न सिर्फ नाखून कमजोर होते हैं, बल्कि स्किन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बनते हैं.

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार जेल नेल मैनीक्योर में TPO नामक केमिकल पाया जाता है, जिसके कारण नाखून पतले, रूखे और बेजान हो जाते है. जेल नेल मैनीक्योर का प्रोसेस नाखूनों की नेचुरल लेयर पर नुकसान करती है. जेल नेल पॉलिश की प्रोसेस में कई ऐसे स्टेप हैं जो नेल्स के साथ स्किन से जुड़ी चिंताएं बढ़ा देते हैं. वहीं बता दें कि ये कई देशों में बैन भी है.

इन देशों में बैन जेल नेल्स | Gel Nails Banned

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 1 सितंबर, 2025 से यूरोपीय संघ (EU) के 27 सदस्य देशों में ट्राइमिथाइलबेन्ज़ॉयल डाइफेनिलफॉस्फिन ऑक्साइड (TPO) नामक रसायन वाले जेल नेल पॉलिश के उपयोग और बिक्री पर बैन लगाया गया है. ये बैन सेहत के लिए लिहाज से हानिकारक खतरों के कारण लगाया गया है.

जेल नेल्स का प्रोसेस | Gel Nails Process

बफिंग और फाइलिंग: बफिंग और फाइलिंग प्रोसेस में नाखूनों की ऊपरी लेयर को घिसकर हटाया जाता है. इसके बाद जेल नेल चिपकाया जाता है. नाखूनों को घिसने से न सिर्फ नाखून पतले होते हैं, बल्कि नेचुरल शाइन भी चली जाती है.

UV क्यूरिंग: इस प्रोसेस में नाखूनों के ऊपर लगा जेल सुखाने के लिए यूवी या एलईजी लैंप की मदद ली जाती है. ये किरणें आपनी स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे स्किन कैंसर का खतरा होता है.

बता दें कि दोबारा से जेल नेल कराने के लिए नाखूनों को दुबारा घिसाना पड़ता है. अगर किसी के नाखूनों में ये जेल बची रह गई तो इसे हटाने के लिए हार्ड रिमूवल का सहारा लेना पड़ता है. जिससे कम से कम 10 से 15 मिनट तक नाखूनों को एसीटोन में डिप करके रखना होता है. यह प्रोसेस जेल को नरम करती है, जिससे वह आसानी से निकल जाता है. लेकिन एसीटोन के इस्तेमाल से नाखून ड्राई हो जाते है, जिससे वह कमजोर होकर टूटने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: स्कैल्प सनबर्न की समस्या में लगाएं ये तेल, दर्द-जलन से मिलेगी राहत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

1.जेल नेल्स क्या होते हैं?

जेल नेल्स एक प्रकार की नेल पॉलिश होती है जिसे यूवी या एलईडी लाइट में सुखाकर मजबूत और चमकदार बनाया जाता है.

2. जेल नेल्स कितने दिन तक टिकते हैं?

जेल नेल्स आमतौर पर 2 से 3 हफ्ते तक बिना खराब हुए टिक सकते हैं.

3. जेल नेल्स हटाने का सही तरीका क्या है?

जेल नेल्स को हटाने के लिए एसीटोन में भिगोकर या प्रोफेशनल से हटवाना सबसे सुरक्षित तरीका होता है.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments