होमWellnessHome RemediesFlu से बचने के असरदार उपाय, बदलते मौसम में आएंगे काम

Flu से बचने के असरदार उपाय, बदलते मौसम में आएंगे काम

Flu Home Remedies: बदलते मौसम में शरीर का तापमान बिगड़ने लगता है, जिससे शरीर बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाता है.

Flu Home Remedies: बदलते मौसम में शरीर का तापमान बिगड़ने लगता है, जिससे शरीर बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाता है. वहीं छोटे बच्चों हो या फिर बड़े उन्हें फ्लू जैसी समस्या बार बार सताने लगती है. इसलिए अगर आप भी बदलते मौसम में फ्लू की चपेट में आ गए हैं तो आज के आर्टिकल में हम जानेंगे फ्लू से बचने के असरदार उपाय. चलिए जानते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बार-बार फ्लू से बचना मुश्किल काम नहीं है. बस आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना होता है. आप बार-बार बीमारी इसलिए पड़ते हैं क्योंकि इम्यूनिटी सिस्टम वीक होने की वजह से, ऐसे में आपको अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है. जिससे आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लायक बन सके. चलिए जानते हैं ऐसे कौन से तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप अपना इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकते हैं.

इम्यून सिस्टम मजबूत करने के तरीके

सफ-सफाई का ध्यान रखें

मौसम चाहे कोई सा भी हो बीमारियों से बचने के लिए आपको साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता है. साफ-सफाई से बचकर आप खुद को बीमारियों से आसानी से बचा सकते हैं. साफ-सफाई रखने से कीटाणु आस-पास नहीं आते. खाने-पीने के दौरान साफ-सफाई रखें. बार-बार हाथ साबून से धोएं. इसके अलावा कहीं उठने-बेठने की जगह पर भी ध्यान दें. गंदी जगह पर कतई न बैठे. बाहर सैनिटाइज़र लेकर निकलें. आमतौर पर आपकी आंखों, नाक और मुंह के ज़रिए शरीर में जाती हैं, इसलिए हाथों का साफ रहना जरूरी है.

फ्लू का टीका

फ्लू का टीका लगवाने से आप बार-बार फ्लू की चपेट में आने से बचेंगे. दरअसल ये इन्फेक्शन के जोखिम को कम करने में मदद करता है. टीका लगने के बाद शरीर में इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. शरीर में दर्द, हल्का बुखार या बदन दर्द जैसी समस्याओं में फ्लू का टीका राहत देता है.

हेल्दी डाइट

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए डाइट में हेल्दी डाइट का सेवन करें. आप डाइट में विटामिन D, विटामिन C, और ज़िंक जैसी चीजे शामिल कर सकते हैं. ये फूड्स फ्लू के जोखिम को कम करते हैं शरीर में इम्यून सिस्टम बूस्ट करते हैं. डाइट में आंवला, खट्टे फल (संतरा, नींबू), अदरक, लहसुन, हल्दी, दही, पालक, और सूखे मेवे शामिल कर सकते हैं.

हेल्दी लाइफस्टाइल

बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए. इसके लिए भरपूर मात्रा में नींद, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान दें. डॉक्टर भी इन बातों को ध्यान में रखने की सलाह देते हैं. दरअसल स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति का भरपूर मात्रा में नींद लेना चाहिए. अगर आपकी नींद पूरी रहती है तो आपका शरीर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: यूरिक एसिड से सूज जाएगा पैर, अजवाइन का नुस्खा आएगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

1. Influenza (फ्लू) से बचने के लिए सबसे जरूरी उपाय क्या है?

फ्लू से बचने के लिए नियमित हाथ धोना, मास्क पहनना, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना और समय पर टीकाकरण कराना सबसे जरूरी उपाय हैं.

2. क्या खान-पान फ्लू से बचाव में मदद करता है?

हां, संतुलित आहार जैसे फल, सब्जियाँ, और पर्याप्त पानी पीना शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे फ्लू का खतरा कम होता है.

3. फ्लू के लक्षण दिखने पर क्या करना चाहिए?

यदि बुखार, खांसी, गले में दर्द जैसे लक्षण दिखें तो आराम करें, डॉक्टर से सलाह लें और दूसरों से दूरी बनाए रखें ताकि संक्रमण न फैले.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments