होमWellnessHome Remediesयूरिक एसिड से सूज जाएगा पैर, अजवाइन का नुस्खा आएगा काम, ऐसे...

यूरिक एसिड से सूज जाएगा पैर, अजवाइन का नुस्खा आएगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल

How to Reduce Uric Acid: यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो शरीर में से निकलना जरूरी होता है. नहीं निकलने पर कई समस्या कर सकता है.

How to Reduce Uric Acid: आज के समय में लोगों किस बीमारी का शिकार कब हो जाए कहा नहीं जा सकता. इसलिए आपको हर बीमारी के बारे में जानकारी होना जरूरी है. आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे यूरिक एसिड बीमारी की.

दरअसल यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है, जो शरीर में से निकलना जरूरी होता है. अगर वह शरीर से निकल ना पाए तो यह खून में बढ़कर जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है, जिसे गाउट कहा जाता है. ऐसे में यूरिक एसिड को शरीर से निकालना जरूरी होता है. इस समस्या के लिए आप डॉक्टर के पास जा सकते हैं या फिर कुछ घरेलू नुस्खा अपना सकता है.

यूरिक एसिड से होने वाली समस्या

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से पैर के अंगूठे, घुटने और टखने में तेज दर्द महसूस होता है. चलने-फिरने में समस्या होती है. ये इतना खतरनाक होता है कि किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ाता है, जिससे पेशाब में दर्द और रुकावट हो सकती है. कुछ मामलों में यह किडनी के कामों को भी इफेक्ट करती है.

अजवाइन आएगा काम

शरीर से यूरिक एसिड निकालने के लिए अजवाइन काम आएगा. हर घर में अजवाइन आराम से मिल जाती है. बस आपको इसका इस्तेमाल करने का तरीका पता होना चाहिए. दरअसल अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंस, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, तो शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं. अजवाइन डाइजेस्टिव सिस्टम में भी सुधार करता है. जिससे शरीर से यूरिक एसिड आसानी से निकल जाता है. अगर आप भी यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं तो इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें.

अजवाइन का पानी

अजवाइन का पानी यूरिक एसिड की समस्या को कम करता है. अजवाइन का पानी का सेवन करने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच करीब अजवाइन डालकर इसे उबाल लें. पानी को छानने के बाद ही सेवन करें. इस पानी को आप सुबह खाली पेट या फिर रात को सोने से पहले भी पी सकते हैं. वहीं समय पर जांच, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से भी इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है.

इन बातों पर दें खास ध्यान

दरअसल शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने का मुख्य कारण हाई प्यूरीन आहार (रेड मीट, दालें), शराब का सेवन, मोटापा, कम पानी पीना और किडनी की खराबी के कारण ये समस्या होती है. इसलिए आप अपने आहार में प्रोटीन या रेड मीड के सेवन को कंट्रोल करें. इसके साथ ही कोशिश करें कि अधिक से अधिक पानी पिएं. डाइट में ऐसी चीजों का सेवन न करें जिनमें शुगर ज्यादा हो. साथ ही जितना हो सके एल्कोहल के सेवन से बचें. अगर आपके पैरों के जॉइंट्स में दर्द, सूजन और लालिमा महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से जरूर चेक कराएं.

यह भी पढ़ें: बच्चे दांत के असहनीय पीड़ा से परेशान? घरेलू नुस्खे आएंगे काम, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

यूरिक एसिड क्या है?

यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनने वाला एक अपशिष्ट (waste) है, जो सामान्यतः किडनी के जरिए बाहर निकल जाता है.

यूरिक एसिड बढ़ने से क्या समस्या होती है?

इसके बढ़ने से जोड़ों में दर्द और सूजन होती है, जिसे गाउट कहा जाता है, और किडनी स्टोन बनने का खतरा भी बढ़ जाता है.

यूरिक एसिड कैसे नियंत्रित किया जा सकता है?

संतुलित आहार, अधिक पानी पीना, कम प्रोटीन व तली-भुनी चीजें खाना और नियमित व्यायाम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments