होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: ज्यादा पानी पीना खतरनाक!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: ज्यादा पानी पीना खतरनाक!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. ज्यादा पानी पीने से ICU में पहुंचा व्यक्ति.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. ज्यादा पानी पीने से ICU में पहुंचा व्यक्ति, क्यों हुआ ऐसा इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. छोटे बच्चों को बहलाने के लिए देते हैं मोबाइल हो सकता ऑटिज्म का शिकार. गर्मियों में सलाद बढ़ा सकती परेशानी. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में.

यहां देखें VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे पानी पीने से ICU पहुंचा व्यक

पानी पीना भी आपके लिए जानलेवा हो सकता है. क्या कभी आपने सोचा है? दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने एक ही दिन में 5 लीटर पानी का सेवन कर लिया. जिससे उसे ICU में भर्ती होने की नोबत आ गई. बताया गया कि व्यक्ति के शरीर में सोडियम की कमी हो चुकी थी. ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर पानी पीने का सही तरीका क्या है. क्योंकि सिर्फ पानी पीने से हमारी बॉडी की नीड नहीं पूरी होती. इसके लिए आप साथ ही छाछ, नारियल पानी या कुछ खाएं भी. जिससे पानी के साथ नमक का भी इटेक किया जा सके.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे मोबाइल से बच्चे को ऑटिज्म का खतरा

AIIMS की एक स्टडी रिपोर्ट सामने आई. जिसमें खुलासा हुआ ऐसे बच्चे ऑटिज्म का शिकार हो रहे हैं, जो अधिक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं. दरअसल कुछ पेरंट्स अपने बच्चों को शांत करने, बिजी रखने के लिए उनके हाथ में मोबाइल थमा देते हैं. ऐसा करनेसे बच्चों में ऑटिज्म का खतरा बढ़ सकता है. इसपर AIIMS की एक स्टडी रिपोर्ट में खुलासा हुआ. साथ ही पेरंट्स को सलाह दी गई कि बच्चे के साथ जितना हो सके कि टाइम स्पेंड करें. उन्हें अधिक से अधिक प्यार करें. ताकि उनका ध्यान फोन में न रहें. दरअसल अधिक मोबाइल देखने से बच्चों में ऑटिज्म का खतरा रहता है.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे सलाद से शरीर को हो सकता नुकसान

गर्मी में आप सलाद तो खाते ही होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं जो गर्मियों में आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं? 
और अगर आप गलत सलाद खा रहे हैं, तो ये आपको ठंडक नहीं, बल्कि परेशानी दे सकता है. गर्मियों में क्या न खाएं?
गर्मियों में हमारा शरीर पहले से ही गर्म रहता है. ऐसे में कुछ सब्जियां शरीर की गर्मी और बढ़ा सकती हैं.

जैसे बैंगन, मूली, लहसुन और ज्यादा प्याज, मशरूम, पत्ता गोभी, ये सब्जियां पाचन को भारी बना सकती हैं, गैस, एसिडिटी और बॉडी हीट बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा ज्यादा मसालेदार और तली-भुनी चीजें भी गर्मी बढ़ाती हैं और शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती हैं. क्यों खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें?
तो एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मियों में शरीर को हल्का और ठंडा रखने की जरूरत होती है. लेकिन हेवी और हीट पैदा करने वाले फूड डाइजेशन को स्लो कर देते हैं. इससे थकान, पेट की दिक्कत और डिहाईड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: 10 दिन तक रुकी रही दिल की धड़कन

यहां देखें VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments