होमWellnessHome Remediesबच्चे दांत के असहनीय पीड़ा से परेशान? घरेलू नुस्खे आएंगे काम, इन...

बच्चे दांत के असहनीय पीड़ा से परेशान? घरेलू नुस्खे आएंगे काम, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Remedies for tooth worms: बच्चों को दांत में कीड़ें लगने की समस्या आम है. हर घर के बच्चों के दांत लगभग खराब ही रहते हैं.

Remedies for tooth worms: बच्चों को दांत में कीड़ें लगने की समस्या आम है. हर घर के बच्चों के दांत लगभग खराब ही रहते हैं. ऐसे में माता-पिता परेशान हो जाते हैं कि वह उनकी दांत की इस समस्या को कैसे दूर करें.

दरअसल बच्चों को ये समस्या इसलिए परेशान करती है क्योंकि वह अपने दांतों की सफाई सही ढ़ग से नहीं कर पाते. वहीं वह रोज-रोज दांतों की सफाई के लिए भी आनाकानी करते हैं, जिसकी वजह से उनके दांत बैक्टीरिया के शिकार हो जाते हैं. दांतों में सड़न, कीड़े लगने और दर्द जैसी समस्या परेशान करती है. विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में कम से कम दो बार दांतों की सफाई करना आवश्यक है। इससे दांत मजबूत रहते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ बने रहते हैं। सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है।

एसेंशियल ऑयल से करें कुल्ला

अगर आपके बच्चों के दांतों में कीड़ा लग गया है तो आप उन्हें एसेंशियल ऑयल से कुल्ला करवा सकते हैं. लैवेंडर, टी ट्री, पेपरमिंट, लेमनग्रास, मिंट ऑयल, लौंग का तेल, दालचीनी के तेल को एसेंशियल ऑयल कहा जाता है. कुल्ला करवाने के लिए आप गर्म पानी में कुछ बूंदे तेल की डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इस पानी से कुल्ला करवाएं.

दांतों पर लगाएं लहसुन का पेस्ट

दांतों की समस्या को दूर करने के लिए आप लहसुन पेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. लहसुन पेस्ट का इस्तेमाल करने के लिए आप लहसुन की 2-4 कलियां ले. अब इसका पेस्ट बना लें. इसे दांतों में कीड़े, या फिर कैविटी वाली जगह पर लगाएं. कुछ देर लगा रहने के बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें.

नीम का प्रयोग

नीम का प्रयोग दांतों की समस्या के लिए रामबाण इलाज माना जाता है. नीम का प्रयोग करने के लिए आप नीम के पेड़ से ताजी डंडी तोड़ ले. अब इस डंडी की मदद से धीरे-धीरे दातुन करें. दरअसल नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों को बैक्टीरिया लगने से बचाते हैं. दातुन का प्रयोग आप ब्रश के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

हल्दी-नमक का प्रयोग

कीड़े, कैविटी, दांत में दर्द की समस्या के लिए आप हल्दी-नमक का प्रयोग भी कर सकती है. जीं हां, नमक-हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं. इसका प्रयोग करने के लिए हथेली पर थोड़ा-सा नमक लें उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं. अब इससे दांतों में धीरे-धीरे मसाज करते हुए फेर और साफ पानी से मुंह धो लें.

यह भी पढ़ें: तुलसी का तेल दूर करता स्ट्रेस! जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

दांतों के दर्द में कौन सा घरेलू नुस्खा उपयोगी है?

लौंग का तेल दर्द वाले दांत पर लगाने से आराम मिलता है.

क्या नमक के पानी से कुल्ला करने से फायदा होता है?

हां, गुनगुने नमक के पानी से कुल्ला करने से दर्द और सूजन कम होती है.

क्या घरेलू नुस्खे से दांत दर्द पूरी तरह ठीक हो सकता है?

घरेलू नुस्खे अस्थायी राहत देते हैं, लेकिन पूरी समस्या के लिए दंत चिकित्सक से इलाज कराना जरूरी है.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments