होमWellnessHome Remediesतुलसी का तेल दूर करता स्ट्रेस! जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

तुलसी का तेल दूर करता स्ट्रेस! जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

Tulsi tel Ke Fayde: तुलसी का तेल स्ट्रेस कम करने और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में सहायक है. जानें लगाने का सही तरीका.

Tulsi tel Ke Fayde: हम तुलसी को बीमार होने पर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी का तेल कई समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है. जी हां, तुलसी का तेल किसी औषधी से कम नहीं.

तुलसी का तेल (Basil Oil) वास्तव में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर एक नेचुरल औषधि है, जो सर्दी-खांसी में राहत देता है. साथ ही स्किन में होने वाले इंफेक्शन से भी सुरक्षित करता है. इसके अलावा आप बालों के झड़ने, स्ट्रेस कम करने और मांसपेशियों के दर्द में फायदा पहुंचाता है. वैसे तो तुलसी का तेल धार्मिक अनुष्ठान में प्रयोग किया जाता है. लेकिन सेहत में भी ये कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको तुलसी के तेल के फायदे बताने वाले हैं. साथ ही ये भी बताएंगे कि तेल का प्रयोग कैसे और कहां करना है.

तनाव और चिंता से पाएं छुटकारा

तनाव और चिंता से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का तेल कनपटी, गर्दन और कंधों के पीछे, नाक में और कलाई के अंदरूनी हिस्से में लगा सकते हैं. दरअसल तुलसी की खुशबू तनाव कम करने में मदद करता है, जिससे मन शांत होता है. इसकी खुशबू सूंघने या इसे स्किन पर लगाने से लंबे समय से चले आ रहे तनाव कम होने में मदद मिलती है. इसे आप नारियल का तेल या फिर जोजोबा ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं.

इम्यूनिटी बूस्ट करें

अगर आपको अपनी इम्युनिटी वीक लग रही है तो आप तुलसी का तेल का प्रयोग कर सकते हैं. इसे आप कई तरह से प्रयोग में ले सकते हैं. तुलसी के तेल से छाती, गर्दन या पीठ पर मालिश करें. इसके अलावा आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में 1-2 बूंद डालकर ले सकते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है. दरअसल तुलसी में यूजेनॉल की मात्रा अधिक होती है. जिससे शरीर में हो रहे दर्द में राहत पहुंचाता है.

बालों के लिए

तुलसी का तेल आप बालों के लिए भी कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन और बालों की परेशानी को दूर कर सकते हैं. बाले से डैंड्रफ, स्कैल्प पर होने वाली परेशानियों को आसानी से दूर करता है. वहीं अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स है तो भी आप तुलसी का तेल का प्रयोग कर सकते हैं. इसके अलावा टोनर के रूप में भी आप तुलसी को चेहरे पर लगा सकते हैं. इसे आप नारियल का तेल या फिर जोजोबा ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में जाम हो गया गला? अपनाएं ये नुस्खे, मिनटों में मिलगी राहत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. तुलसी का तेल किस काम आता है?

यह स्किन और बालों की देखभाल में मदद करता है और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है.

2. क्या तुलसी का तेल सीधे लगा सकते हैं?

नहीं, इसे किसी कैरियर ऑयल में मिलाकर लगाना चाहिए.

3. तुलसी तेल के क्या फायदे हैं?

यह मुंहासे कम करता, स्कैल्प को स्वस्थ रखता और इंफेक्शन से बचाव करता है.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments