होमExplainersदही खाने से बढ़ती है एसिडिटी? आयुर्वेदा एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला...

दही खाने से बढ़ती है एसिडिटी? आयुर्वेदा एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ayurvedic Remedies For Acidity: किसी व्यक्ति की बीमारी अगर एलोपैथिक इलाज से ठीक नहीं हो रही तो उसे आयुर्वेद की ओर बढ़ने की सलाह दी जाती है.

Ayurvedic Remedies For Acidity: किसी व्यक्ति की बीमारी अगर एलोपैथिक इलाज से ठीक नहीं हो रही तो उसे आयुर्वेद की ओर बढ़ने की सलाह दी जाती है. कहा जाता है कि आयुर्वेद इलाज आपकी बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकता है. इसीपर फिट रहे इंडिया ने नोएडा कैलाश हेल्थ विलेज में आयुर्वेदा एक्सपर्ट डॉक्टर गगन तिवारी से खास बातचीत की.

इस बातचीत में आयुर्वेद इलाज के बारे में बात की. बातचीत में जानने की कोशिश की गई कि आप कैसे अपने पेट की बीमारी को खुद पहचान सकते हैं और उसका इलाज खुद कर सकते हैं. आप खुद अपनी बॉडी को कैसे खुद हील कर सकते हैं. इम्युनिटी कैसे मिलती है.

क्यों होती है गैस और एसिडिटी?

आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल काफी बिगड़ चुका है. खराब खान-पान के कारण पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है. खासतौर पर गैस-एसिडिटी की समस्या सबसे आम और सबसे अधिक सताने वाली समस्या में गिनी जाती है.

जब ये सवाल हमने आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर गगन से किया तो उन्होंने कहा कि इसके पीछे का साफ कराण लोगों की लाइफस्टाइल से जुड़ा है. क्योंकि कई लोग ऐसा मानते हैं कि वो घर का खाना खाते हैं. यानी अच्छा खाना खाते हैं, तो फिर क्यों एसिडिटी क्यों हो रही है.

डॉक्टर ने बताया कि ऐसे लोगों की जब लाइफस्टाइल देखी जाती है. यानी जब ये जानने की कोशिश की जाती है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. उस वक्त इस चीज का खुलासा होता है कि व्यक्ति अपने लाइफस्टाइल ठीक नहीं रखता है. जैसे रात के 2 बजे सो रहा है. यानी अगर आप बीमारी से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने खाना और रहने पर खास ख्याल देना होगा.

यहां देखें पूरा VIDEO

कौन से खाने हैं जो एसिडिटी को बढ़ाते हैं?

जो लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि आखिर वो ऐसे कौन से खाने का सेवन करे जिससे एसिडिटी से बचा जा सके? इसपर डॉक्टर ने बताया कि कोई भी ऐसा खाना जिसमें मसाले अधिक हैं, वो एसिडिटी को बढ़ाएगा. जैसे जिसमें मिर्ची तेज हैं.

दही बढ़ाती है एसिडिटी?

वहीं उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि दही खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है. दरअसल गर्मी के मौसम में लोग दही का अधिक सेवन करने लगते हैं. अगर हम इस तरह की चीजें गर्मियों में खाते हैं, तो एसिडिक डिस्कंफर्ट की ओर अधिक बढ़ रहे हैं.

उन्होंने बताया कि आप गर्मियों में छाछ पी सकते हैं. इससे एसिडिटी में राहत मिल सकती है. डॉक्टर का कहना है कि छाछ पीने से आप अपनी पित्त को कंट्रोल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 40 के बाद हो रहा Joint Pain,कब हो जाएं सीरियस? डॉक्टर से जानें

FAQs

1. एसिडिटी क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?

एसिडिटी तब होती है जब पेट की ग्रंथियां बहुत अधिक एसिड (हाइड्रोक्लोरिक एसिड) पैदा करती हैं. लक्षण सीने में जलन (Heartburn), पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या जलन, खट्टी डकारें, मुंह में कड़वा स्वाद, पेट फूलना, और मतली या उल्टी.

2. एसिडिटी के मुख्य कारण क्या हैं?

एसिडिटी का मुख्य कारण होता है खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान अगर आप बहुत अधिक मसालेदार, तला हुआ, या तैलीय भोजन करते हैं, तो एसिड बन सकती हैं.

3. एसिडिटी में क्या नहीं खाना चाहिए?

चाय, कॉफी, और कार्बोनेटेड पेय (कोल्ड ड्रिंक्स).मसालेदार भोजन, फास्ट फूड, और डीप फ्राइड (तली हुई) चीजें।खट्टे फल (नींबू, संतरा) अगर आपको बहुत जलन हो रही हो.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments