होमWellnessBeautyअब बाल नहीं होंगे चिपचिपे और गंदे, यहां जानें ऑयली स्कैल्प के...

अब बाल नहीं होंगे चिपचिपे और गंदे, यहां जानें ऑयली स्कैल्प के लिए 3 बेस्ट ऑयल

Best Oil for Oily Scalp: कई लोगों की स्कैल्प ऑयली होती है. वह तेल लगाने से बचते हैं. लेकिन 3 बेस्ट ऑयल हैं जो ऑयली स्कैल्प के लिए बेस्ट हैं.

Best Oil for Oily Scalp: आपने आपने आसपास कई लोगों को ये कहते सुना होगा कि, मेरे बालों में से तेल निकल रहा है. दरअसल कई लोगों की स्कैल्प नेचुरल ही ऑयल छोड़ती है. ऐसे इसलिए होता है क्योंकि सिर की स्किन में ऐसी ग्रंथी होती है जो ओवर एक्टिव हो जाती है. जिसके कारण सीबम’ (Sebum) नाम का तेल नेचुरली निकलता है. ये समस्या खास तौर पर हॉर्मोनल के बिगड़ने के कारण होता है. वहीं कुछ मामलों में ये जेनेटिक्स, या गलत हेयर केयर प्रोडक्ट के कारण भी हो सकता है.

इसलिए अगर आपके बाल भी ज्यादा ऑयली रहते हैं, और आप उन्हें ऑयलिंग करने से बचते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ऑयल के बारे में बताएंगे जो कि ऑयली स्कैल्प के लिए फायदेमंद हैं.

अधिक सीबम से स्कैल्प पर नुकसान

  • मुंहासे (Acne) और फुंसियां: एक्सट्रा सीबम, डेड स्किन सेल्स और गंदगी के साथ मिलकर स्कैल्प के पोर्स को बंद कर देता है, जिससे मुंहासे, व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स की समस्या हो जाती है.
  • ऑयली और चिपचिपी स्किन: स्कैल्प हमेशा चमकदार, तेल से भरी और चिपचिपी दिखाई देती है. जिससे बालों में ऑयल महसूस होता है.
  • रोमछिद्रों का बड़ा होना (Enlarged Pores): एक्सट्रा ऑयल के कारण स्कैल्प के पोर्स बड़े होने लगते हैं.
  • सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस (Seborrheic Dermatitis): एक्सट्रा ऑयल के कारम ये स्कैल्प पर लाल, पपड़ीदार और खुजलीदार धब्बे जैसी समस्या करने लगते है.
  • बालों में रूसी और चिपचिपाहट: स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर अधिक तेल आने से बाल जल्दी गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं, जिससे डैंड्रफ या रूसी की समस्या बढ़ जाती है.

ऑयली स्कैल्प के लिए बेस्ट ऑयल

आर्गन ऑयल

गर आपके बालों से नेचुरली ऑयल निकलता है तो आप आर्गन का तेल लगा सकते हैं. ये तेल फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. स्कैल्प के पोर्स को बंद किए बिना स्कैल्प को पोषण देने का काम करता है. वहीं बालों में नमी बनाए रखता है.

जोजोबा ऑयल

जोजोबा ऑयल ऑयली स्कैल्प के लिए बेस्ट है. इस तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो एक्सट्रा ऑयल के प्रोडक्शन को रोकता है. ये तेल हल्का, एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर है, जो बालों को भारी किए बिना पोषण देता है।

टी ट्री ऑयल

ऑयली स्कैल्प के लिए टी ट्री ऑयल का प्रयोग भी किया जा सकता है. टी ट्री ऑयल को आप मार्किट से आसानी से खरीद कर ला सकते हैं. टी ट्री ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. जो स्कैल्प को गहराई से सफाई करके काम करता है, जिससे उन जमाव को हटाने में मदद मिलती है, जो बालों के रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं और अतिरिक्त तेल उत्पादन को बढ़ावा देते हैं.

यह भी पढ़ें: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की छुट्टी कर देगा ये नुस्खा! ऐसे करें तैयारमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की छुट्टी कर देगा ये नुस्खा! ऐसे करें तैयार

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1.ऑयली स्कैल्प क्यों होता है?

ज्यादा सीबम (तेल) बनने, हार्मोन बदलाव या गलत हेयर केयर से स्कैल्प ऑयली हो जाता है.

2. ऑयली स्कैल्प के लिए कितनी बार बाल धोने चाहिए?

हफ्ते में 2–3 बार माइल्ड शैम्पू से बाल धोना बेहतर होता है.

3. ऑयली स्कैल्प में क्या लगाना चाहिए?

हल्का शैम्पू, एलोवेरा या टी ट्री ऑयल जैसे प्रोडक्ट्स उपयोगी होते हैं.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments