होमWellnessBeautyमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की छुट्टी कर देगा ये नुस्खा! ऐसे करें तैयार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की छुट्टी कर देगा ये नुस्खा! ऐसे करें तैयार

Beauty Tips For Glowing Face: आपको किसी महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का सहारा लेने की जरूरत नहीं. ऐसे में आपका जेब खर्च भी आसानी से बचेगा.

Beauty Tips For Glowing Face: देसी जुगाड़ की मदद से चमकेगी अपकी स्किन. बाजार में मिलने वाला छोटा-सा नींबू अपनी स्किन को ग्लोइंग में मदद कर सकता है. जी हां, आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे छोटा-सा नींबू आपकी स्किन को चमक देगा.

दरअसल नींबू में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन की झर्रियां, दाग-धब्बे, टैनिंग और एक्सट्रा ऑयल हटाने के लिए काफी असरदार है. ये देसी जुगाड़ आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का सहारा लेने की जरूरत नहीं. ऐसे में आपका जेब खर्च भी आसानी से बचेगा.

खिला-खिला दिखेगा चेहरा

नीबूं का देसी जुगाड़ आपके जेब खर्च को भी बचाएगा. साथ ही पार्लर जैसा ग्लो भी लाएगा. नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व स्कि को हेल्दी बनाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं. ये तत्व स्किन को अंदर से पोषित कर निखार लाने का काम करते हैं. नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई स्किन लाने में मदद करता है. वहीं इसमें पाए जाने वाला एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स और एक्ने की समस्या को दूर रखता है, जिससे चेहरा फ्रेश और खिला-खिला दिखता है.

तैयार करें देसी जुगाड़

  • नींबू और शहद (ग्लो के लिए): एक चम्मच शहद में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें.
  • नींबू और एलोवेरा (दाग-धब्बों के लिए): 5-6 बूंद नींबू के रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर रात में लगाएं और सुबह धो लें.
  • नींबू और टमाटर (टैनिंग हटाने के लिए): एक चम्मच टोमैटो पल्प में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं.
  • नींबू और गुलाब जल (टोनर के रूप में): बराबर मात्रा में नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं और रुई की मदद से लगाएं.

बरतें सावधानी

नींबू का देसी जुगाड़ अनपाने के लिए कुछ सावधानियां रखनी जरूरी होती है. नींबू के नुस्खे को हफ्ते में 1-2 बार ही प्रयोग करें. क्योंकि नींबू का ज्यादा प्रयोग स्किन को ड्राई कर सकता है. वहीं नींबू का नुस्खा चेहरे की टैनिंग कम करने और स्किन के रंग निखारने के लिए बहुत उपयोगी है. जिन लोगों को दाग-धब्बे की समस्या रहती है वह इस नुस्खे को ट्राई कर सकते हैं. वहीं इस नुस्खे के लिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें. सेंसिटिव स्किन वाले लोग इनका इस्तेमाल कम समय के लिए करें. वहीं इस नुस्खे को तुरंत लगाने के बाद धूप में न जाएं क्योंकि इससे स्किन पर सनबर्न की समस्या हो सकती है. इन नुस्खे को हमेशा शाम या फिर रात के समय ही ट्राई करें.

FAQs

1. नींबू स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है?

नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को साफ, चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं.

2. नींबू का उपयोग स्किन पर कैसे किया जा सकता है?

नींबू का रस शहद या गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। यह टैनिंग कम करने और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता है.

3. क्या नींबू सीधे चेहरे पर लगाना सुरक्षित है?

नींबू को सीधे लगाने से कुछ लोगों को जलन या एलर्जी हो सकती है, इसलिए इसे हमेशा किसी और चीज़ (जैसे शहद या पानी) में मिलाकर और पहले पैच टेस्ट करके ही इस्तेमाल करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: गलत शीट मास्क लगाने से हो जाएगी एलर्जी, यहां जानें सही तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )



author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments