होमWellnessBeautyगलत शीट मास्क लगाने से हो जाएगी एलर्जी, यहां जानें सही तरीका

गलत शीट मास्क लगाने से हो जाएगी एलर्जी, यहां जानें सही तरीका

how to use sheet mask: शीट मास्क स्किन पर इंस्टेंट ग्लो लाता है. इसे आप बाजार से आसानी से खरीदकर ला सकते हैं.

how to use sheet mask: आपने अपने आसपास कई लड़कियों को शीट मास्क का प्रयोग करते हुए देखा होगा. दरअसल आज के समय चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इसे खूब इस्तेमाल किया जाता है. इससे स्किन पर इंस्टेंट ग्लो मिलता है. इसे आप बाजार से आसानी से खरीदकर ला सकते हैं.

शीट मास्क असल में एक पतली शीट होती है जो विटामिन, मिनरल्स, हायल्यूरोनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सीरम में पहले से भीगी हुई होती है. इसे चेहरे पर 15–20 मिनट लगाना फायदेमंदहोता है. इतनी देर में शीट मास्क स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड कर ग्लो लाने का काम करता है. लड़कियां इसका इस्तेमाल खास मौकों, शादी, पार्टी और किसी फंक्शन के लिए करती हैं. ये कुछ ही मिनटों में असरदार ग्लो लाने का काम करता है. इसलिए लड़िकयों में इसके इस्तेमाल का क्रेज खूब देखा जाता है. लेकिन इन्हें लगाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. अगर आप पहली बार शीट मास्क का प्रयोग कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.

कैसे इस्तेमाल करें

-चेहरा साफ करें
-शीट मास्क पैक खोलें
-मास्क को चेहरे पर अच्छे से लगाएँ
-15–20 मिनट तक छोड़ दें
-हटाने के बाद बचा हुआ सीरम चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें

ध्यान रखने वाली बातें

  • इसे रोज़ नहीं, हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है.
  • एक बार इस्तेमाल किया गया मास्क दोबारा नहीं लगाना चाहिए. उसे फेंक देना सही रहता है.
  • अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही शीट मास्क खरीदें.

शीट मास्क लगाने के फायदे

शीट मास्क लागने के कई फायदे हैं. ये चेहरे पर सिर्फ इंस्टेंट ग्लो नहीं लाता. अगर आपकी स्किन डीहाईड्रेटेड है तो आप शीट मास्क का प्रयोग कर सकते हैं. ये स्किन को अंदर तक नमी देकर ड्राईनेस को कम करता है. वही ऐक्ने प्रोन स्किन के लिए स्किन से एक्सट्रा ऑयल निकालने में काफी मददगार होते हैं. शीट मास्क में बेंटोनाइट या काओलिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पोर्स में से एक्सट्रा ऑयल निकालकर बाहर करते हैं. इसके अलावा शीट मास्क स्किन टैनिंग की समस्या को भी दूर रखते हैं. बस आपको बाजार से बढ़िया क्वालिटी का शीट मास्क खरीदना है. बाजार से ऐसे मास्क खरीदे जिनमें निखार लाने वाले तत्व और एक्सफोलिएंट्स होते हैं वे काफी असरदार माने जाते हैं. यहां तक की शीट मास्क स्किन में होने वाले मेलेनिन तत्व को भी कंट्रोल करते हैं.

यह भी पढ़ें: आंख बंदकर खरीदे गए प्रोडक्ट्स बढ़ा रहे कैंसर का खतरा! इंडिया में सालों पहले लग चुका बैन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQ

शीट मास्क क्या होता है?

शीट मास्क एक सीरम से भिगोया हुआ फेस मास्क होता है जो चेहरे पर लगाया जाता है.

शीट मास्क का उपयोग क्यों किया जाता है?

यह त्वचा को नमी, चमक और ताजगी देने के लिए उपयोग किया जाता है.

शीट मास्क कितनी देर लगाना चाहिए?

इसे लगभग 15–20 मिनट तक चेहरे पर लगाया जाता है.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments