होमWellnessHome Remediesगर्मी में शरीर को ठंडा रखेगा हरे रंग का मसाला, इन तरीकों...

गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगा हरे रंग का मसाला, इन तरीकों से करें सेवन

Garmi me sauf kaise khayein: सौंफ में एनेथोल नाम का एक्टिव तत्व पाया जाता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है.

Garmi me sauf kaise khayein: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए बहुत कुछ खाते पीते हैं. कूल-कूल कोल्ड ड्रिंक से लेकर दही, छाछ, लस्सी. लेकिन क्या आप जानते है कि हरी-हरी ये छोटी सी चीज शरीर को अंदर से ठंडा रखती है.

सौंफ में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ, डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर रखती है. अगर आप गर्मी के कारण आलस भरा महसूस कर रहे हैं तो इसके सेवन से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. इसके सेवन से पेट की गर्मी शांत रहती है. जिस कारण गर्मी में होने वाली हीटस्ट्रोक, डिहाईड्रेशन, लू जैसी समस्याए नहीं होती. बता दें कि सौंफ में मुख्य रूप से एनेथोल (Anethole) नाम का एक्टिव तत्व पाया जाता है, जो शरीर को ठंडा रखने और पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है.

इन तरीकों से करें सौंफ का सेवन

सौंफ का पानी

शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए हम पानी का सेवन तो करते ही हैं. वहीं आप सौंप के पानी का सेवन करके शरीर को ठंडा रख सकते हैं. सौंफ का पानी पीने के लिए 1 चम्मच सौंफ लें, और 1 गिलास पानी में रातभर भिगोकर छोड़ दें. अब इस पानी का सेवन आप सुबह कीजिए. रातभर सौंफ के पोषक तत्व पानी में घुल जाएंगे. ऐसे में ये सादा पानी कई पोषक तत्व का खजाना बन जाएगा. जो शरीर को ठंडक देगा.

सौंफ और दही का कॉम्बिनेशन

दही का सेवन गर्मियों में आम बात है. भीषण गर्मी में आप दही में सौंफ को मिलाकर खा सकते हैं. इसके लिए 1 कटोरी में दही लीजिए. अब इसमें 1 चम्मच भुनी सौंफ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. सौंफ में पाए जाने वाले तत्व दही में मिल जाएंगे. जिससे ये और अधिक पोष्टिक हो जाएगा.

सौंफ और नींबू का शरबत

गर्मियों में लोग तरह-तरह के शरबत का सेवन करते हैं. अगर आप सौंफ के शरबत का सेवन करते हैं तो शरीर को ज्यादा समय तक ठंडा रख सकते हैं. सौंफ का शरबत बनाने के लिए 1 चम्मच सौंफ को 1 कप पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. जिससे सौफ के सारे पोषक तत्व पानी में अच्छे से घुल जाएं, पानी को ठंडा करने के बाद अब इसमें नींबू और चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें. गर्मियों के लिए ये बेस्ट ड्रिंक साबित होगा.

यह भी पढ़ें: 43°C पहुंचा तापमान, फॉलो करें हीट स्ट्रोक से बचने के असरदार उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQ

1.सौंफ खाने से क्या फायदा होता है?

सौंफ खाने से पाचन (digestion) अच्छा होता है और गैस व एसिडिटी की समस्या कम होती है.

2.क्या सौंफ मुंह की बदबू दूर करती है?

हाँ, सौंफ चबाने से मुंह की बदबू कम होती है और सांस ताज़ा रहती है.

3.क्या सौंफ शरीर के लिए ठंडी होती है?

हाँ, सौंफ शरीर को ठंडक देती है और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करती है.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments