होमWellnessHome Remedies43°C पहुंचा तापमान, फॉलो करें हीट स्ट्रोक से बचने के असरदार उपाय

43°C पहुंचा तापमान, फॉलो करें हीट स्ट्रोक से बचने के असरदार उपाय

How to prevent heat stroke: कुछ सावधानियां सूझ-बूझ और घरेलु उपायों की मदद से आप लू से आसानी से बच सकते हैं.

How to prevent heat stroke: कई लोगों की नौकरियां ऐसी होती है कि उन्हें भीषण गर्मी में बाहर काम करना होता है. ऐसे में उन्हें हीटस्ट्रोक, लू जैसी समस्या हो सकती है. लेकिन कुछ सावधानियां सूझ-बूझ और घरेलु उपायों की मदद से आप लू से आसानी से बच सकते हैं.

दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी 43°C-45°C के साथ भीषण लू (Heatwave) जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत दुनिया के सबसे 20 गर्म शहरों में से एक है. बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल यहां का टेंप्रचर 44-55 डिग्री तक जा पहुंचा है.

अब तक का हाई तापमान

भारत में अब तक वर्ष 2025 में हाई तापमान 49.4°C दर्ज किया गया था. ये स्थिति खासतौर पर बाहर काम करने वालों के लिए खतरनाक हो सकती है, और जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. सवाल है, ऐसे में वे लोग किन उपाय को अपना कर खुद को बचा सकते हैं.

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय

लगातार पानी पीते रहें

Centres For Disease Control And Prevention सजेस्ट करता है कि जो लोग भीषण गर्मी में बाहर काम करते हैं, उन्हें लगातार पानी पीते रहना चाहिए. पानी की कमी से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बिगड़ जाता है जिससे उन्हें हीट स्ट्रोक और लू जैसी समस्या हो सकती है. इसिलए कोशिश करें कि काम के चक्कर में पानी न भूलें.

ऐसे रहेगा इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस

इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं, नारियल पानी, नींबू पानी, या ORS का सेवन करते रहें. साथ ही केला, दही, पत्तेदार सब्जियां, और नट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर खाएं.

हल्के रंग के कपड़े पहनें

गर्मी, लू, हीटस्ट्रोक से बचने के लिए ढीले, हल्के और हवादार कपड़े पहनना चाहिए. जिससे शरीर में हवा लगती रहे. सूती कपड़ों का चयन करें. भीषण गर्मी में काम करते समय आंखों पर चश्मा लगाकर रखें. इससे आंखें सूरज की हानिकारक किरणों से बची रहेगी.

प्यास लगने का इंतजार न करें

बढ़ते तापमान में काम करते समय पानी पीने पर खास ध्यान की जरूरत होती है. ऐसे में प्यास लगने का इंतजार नहीं करना चाहिए. साथ ही, शराब और अधिक शक्कर वाले ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखना जरूरी है, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं. जिससे चक्कर आना, लू लगने जैसी समस्या हो सकती है.

दोपहर के समय में कम काम करें

जिन लोगों का बाहर का काम होता है. वह कोशिश करें कि अपने काम को समय पर निपटा लें, इसके लिए वह सुबह और शाम के समय का चयन कर सकते हैं. ताकि दोपहर की तेज लू वाली गर्मी से बच सकें. कोशिश करें कि काम के बीच में 12 से 2 बजे तक के समय में काम करने से बचें. वहीं धूप की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का उपयोग करें.

साथी का रखें ख्याल

इसके अलावा अपने साथियों का भी खास ख्याल रखें. उन्हें भी नियमित ब्रेक लेने और पानी पीने के लिए कहते रहें. इन सावधानियों का पालन कर लोग गर्मी से होने वाली बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं.

FAQ

1. लू क्या है?

लू एक गंभीर स्थिति है जब शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और शरीर ठंडा नहीं हो पाता.

2. लू के लक्षण क्या हैं?

तेज बुखार, चक्कर, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी और बेहोशी.

3. लू क्यों लगती है?

ज्यादा गर्मी में रहने, पानी कम पीने और धूप में काम करने से.

4. लू से बचाव कैसे करें?

ज्यादा पानी पिएं, धूप से बचें, हल्के कपड़े पहनें और नारियल पानी पिएं.

5. लू लगने पर क्या करें?

ठंडी जगह ले जाएं, पानी पिलाएं, शरीर ठंडा करें और डॉक्टर को दिखाएं.

यह भी पढ़ें: सिर में गैस चढ़ने पर आ सकता चक्कर! तुरंत अपनाएं ये नुस्खे, मिलेगा आराम

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments