होमWellnessHome Remediesसिर में गैस चढ़ने पर आ सकता चक्कर! तुरंत अपनाएं ये नुस्खे,...

सिर में गैस चढ़ने पर आ सकता चक्कर! तुरंत अपनाएं ये नुस्खे, मिलेगा आराम

Headache due to gas: सिर में गैस चढ़ने पर हल्का या फिर धड़कता हुआ दर्द, जी मिचलाना, चक्कर आना और थकान जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

Headache due to gas: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि सिर में गैस चढ़ गई. इसलिए मेरे सिर में दर्द हो रहा है. दरअसल मेडिकल भाषा में इसे ‘गैस्ट्रिक हेडेक’ (Gastric Headache) कहा जाता है. जब व्यक्ति का पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता ऐसी स्थिति में इस तरह की समस्या देखने के मिलती है. सिर में गैस चढ़ने पर हल्का या फिर धड़कता हुआ दर्द, जी मिचलाना, चक्कर आना और थकान जैसी परेशानियां हो सकती हैं. लेकिन कुछ घरेलु नुस्खे इस समस्यया में राहत दे सकते हैं.

बता दें कि सर में गैस चढ़ने पर खासकर माथे या सिर के ऊपरी हिस्से में दर्द होने लगता है. वहीं जब सिर में गैस ज्यादा होने लगती है तो शरीर बैचेन होने लगता है और चक्कर आना, उल्टी-मल्ती, जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं.

सिर में गैस चढ़ने पर घरेलु नुस्खे

अजवाइन और काला नमक का पिएं पानी: अगर आपके भी सिर में गैस चढ़ती है तो आप अजवाइन और काला नमक का पानी का नुस्खा ट्राई कर सकते हैं. अजवाइन और काला नमक का पानी पीने के लिए आधा चम्मच अजवाइन लें, इसमें चुटकीभर काला नमक मिलाएं, और गुनगुने पानी के साथ लें. ये नुस्खा पाचन में सुधार करता है. जिससे सिर में गैस चढ़ने की वजह से हो रहे दर्द में आराम मिलता है.

गर्म पानी या अदरक की चाय: गर्म पानी या फिर अदरक की चाय पीने से सिर में चढ़ी गैस जल्दी बाहर निकलती है. इसलिएग अगर आपको ये समस्या ज्यादा परेशान कर रही है तो आप हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं, या फिर अदरक की चाय का सेवन करना भी लाभदायक होगा. दरअसल, अदरक पाचन को तेज करता है और सिर के भारीपन को भी कम करने में मदद करता है.

हींग का पानी: गैस जैसी समस्या के लिए हींग सबसे सही मानी जाती है. इसे आप आसानी से मार्किट से खरीद कर ला सकते हैं. हींग का सेवन करने के लिए एक गिलास में गुनगुना पानी लें और चुटकी भर हींग डालकर पानी को पी जाएं. हींग गैस को तुरंत कम करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है. जिससे सिर में दर्द में तुरंत आराम मिलता है.

यह भी पढ़ें: सिगरेट पीने से 13 लाख लोगों की हो रही मौत, इन आसान तरीकों से छुड़ाए तलब

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments